logo

Lizard Falling Meaning: अगर इन 12 शरीर के अंगो पर गिर जाए छिपकली, तो घबराए ना, शुभ संकेत जानकर हो जाएंगे हैरान...

Lizard Falling Meaning News:शरीर पर छिपकली का गिरना शुभ और अशुभ संकेत प्रदान करता है। शरीर के कुछ हिस्सों पर छिपकली का गिरना शुभ माना जाता है,आइये जानते है वो अंग कौन से है...
 
 
lizard falling sign
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, Lizard Falling News: कुछ लोग अपने घर में छिपकली को देखकर डर जाते है और उन्हें उसे घर से बाहर भगाने की कोशिश करनी शुरू होती है। कभी-कभी छिपकली हमारे शरीर पर भी गिर जाती है और इसे लेकर अलग-अलग विचार होते हैं क्या यह शुभ या अशुभ संकेत हो सकता है। शरीर के कुछ हिस्सों पर छिपकली का गिरना शुभ माना जाता है, और इसे व्यक्ति को आयु में वृद्धि, धन, वस्त्र, सफलता आदि प्राप्ति का संकेत मिलता है। शकुनशास्त्र में इससे जुड़े संकेतों के बारे में विवेचना की गई है। पुरुषों के शरीर के दाएं हिस्सों और महिलाओं के शरीर के बाएं हिस्सों पर छिपकली का गिरना शुभ माना जाता है। श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से हम जान सकते हैं कि शरीर के किन हिस्सों पर छिपकली का गिरना शुभ संकेत देता है।

शरीर पर छिपकली के गिरने के शुभ संकेत कौन से होते है?

1. यदि आपके सिर पर छिपकली गिरती है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इससे आपको राज्य से लाभ हो सकता है और आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है, साथ ही सरकार से मदद मिलने की संभावना होती है।

2. अगर किसी व्यक्ति के दाहिने कान पर छिपकली गिरती है, तो उससे उम्र में वृद्धि हो सकती है और वह दीर्घायु हो सकता है।

3. बाएं कान पर छिपकली गिरना भी शुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति के बाएं कान पर छिपकली गिरती है, उसे धन प्राप्ति का संकेत मिल सकता है।

4. यदि सोते समय आपके दोनों आंखों पर छिपकली गिरती है, तो इससे यह संकेत होता है कि आपको कहीं से धन मिल सकता है, और यह एक शुभ संकेत के रूप में जाना जाता है।

5. अगर किसी व्यक्ति के कंधे पर छिपकली गिरती है, तो उसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। इसका मतलब है कि वह अपने कार्यों में विजय प्राप्त कर सकता है और यह दुश्मनों पर भी विजय प्राप्त करने का संकेत हो सकता है।

6. यदि आपकी दाईं भुजा पर छिपकली गिरती है, तो इससे यह संकेत होता है कि आपको राजा की तरह सुख प्राप्त हो सकता है और यह आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत है।

7. यदि किसी व्यक्ति के मुख पर छिपकली गिरती है, तो उसे मिठाई या फिर मिठा भोजन प्राप्त हो सकता है।

8. कमर पर छिपकली गिरने का अर्थ है कि आप हाथी-घोड़े की सवारी करेंगे। जंघा पर छिपकली गिरना शुभ माना जाता है।

9. मनुष्य के नाक ​के छिद्रों पर छिपकली का गिरना धन प्राप्ति का संकेत है।

10. हाथ पर छिपकली गिरने का मतलब वस्त्र लाभ है।

11. अगर आपके हृदय पर छिपकली गिरती है, तो इसका संकेत हो सकता है कि आपको अचानक से किसी स्थान से धन का लाभ हो सकता है और आपका पुराना अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है।

12. अगर छिपकली आपके माथे पर गिरती है तो संपत्ति मिलने की संभावना होती है।

यह भी पढ़े : Lizard Remedies: अगर घर मे छिपकलियों से हैं परेशान, इन 10 असरदार तरीकों से पाएँ छुटकारा