अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो , भोपाल की ये 5 जगह रहेंगी बेहतरीन
Best Places To Visit in Bhopal : इस शहर की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां बहुत भीड़ नहीं है। यदि आप एक शांत स्थान पर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो भोपाल सबसे अच्छा स्थान है।
Feb 3, 2024, 17:24 IST
follow Us
On
Haryana Update, Best Places To Visit in Bhopal : भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी है, लेकिन सिटी ऑफ लेक भी है। क्योंकि यहां बहुत से प्राकृतिक और कृत्रिम लेक मौजूद हैं तालाब के कारण यह शहर देश के सबसे ग्रीनेस्ट शहर में गिना जाता है क्योंकि यहाँ बहुत हरियाली है। भोपाल की सबसे सुंदर जगहों की सूची यहाँ आपके साथ शेयर की जाएगी।
Best Places To Visit in Bhopal : बड़ा तालाब
भोपाल की शान अपर लेक या बड़ा तलाब है। रात में 12 बजे से पहले यहां कभी भी जा सकते हैं। यह जगह प्रेमी के साथ रोमांटिक वॉक करना हो या परिवार और दोस्तों के साथ मज़ा करना हो, हर चीज के लिए सही है। यहां आप बोटिंग और क्रूज में तालाब की सैर का आनंद भी ले सकते हैं, जो बहुत कम कीमत पर होते हैं।
गौहर महल
भोपाल में गौहर महल एक ऐसा स्थान है जिसे शहर में वर्षों से रहने वाले लोगों को भी पता नहीं है। 1820 में बना गौहर महल एक सुंदर विकल्प है अगर आप ऐतिहासिक स्थानों पर घूमना चाहते हैं।
ट्राइबल म्यूजियम
राष्ट्रीय संग्रहालय दोपहर 12 बजे से शाम 8 बजे तक खुला रहता है। यहां आप ट्राइबल लाइफस्टाइल के बारे में जानते हुए अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। यहाँ की कलाकृतियां और प्रकाश बहुत सुंदर हैं।