Culinary: क्या है दुनिया की सबसे ख़राब डिश
लोगों ने जताई हैरानी
TasteAtlas द्वारा जारी इस लिस्ट में आलू और बैंगन से तैयार सब्जी को 60वें स्थान पर रखा गया है. हालांकि, रिपोर्ट में इस व्यंजन को सरल और स्वादिष्ट भी बताया गया है. जो आमतौर पर उत्तर भारत में लंच में खाया जाता है. इस सब्जी को तैयार करने में शामिल पदार्थ में प्याज, टमाटर और विभिन्न मसालों को भी रखा गया है.
TasteAtlas ने भले ही इस डिश को 5 में से 2.7 रेटिंग दी हो, लेकिन सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग इस लिस्ट को देखकर हैरान हैं. लोगों का कहना है कि यह कैसे संभव हो सकता है.
फूड ब्लॉगिंग ग्रुप फूडकर्स के प्रभजोत सिंह का कहना है कि मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि राजा का दिल टूट गया है. बैंगन को एक तरह से सब्जियों का राजा भी कहा जाता है और पूरे उत्तर भारत में लगभग सभी ढाबा, रेस्तरां और होटलों में बनाया जाता है.
उन्होंने यह भी कहा कि इस लिस्ट को चयन करने में शामिल जूरी मेंबर्स को भारत आना चाहिए और असली आलू बैंगन का स्वाद एक बार जरूर चखना चाहिए.
TasteAtlas के अनुसार दुनिया की टॉप 10 खराब डिश
व्यंजन - देश- रेटिंग
हकराल- आइसलैंड- 1.8
रेमेन बर्गर- अमेरिका- 1.9
येरुशलमी कुगेल- इजरायल-2.0
kalvsylta- स्वीडन- 2.2
स्कैलंड्रौसिस- लातविया- 2.2
चैपलेले- चिली- 2.2
कैल्सक्रोव- स्वीडन- 2.2
Bocadillo de carne de caballo- स्पेन- 2.3
मार्माइट और चिप सैंडविच- न्यूजीलैंड- 2.3
रयिनिमाक्कारा- फिनलैंड-2.3
Top 10 Best Selling SUV, तगड़े है इसके फिचर्स, लुक भी है धाँसू