logo

Haryana Weather Update: हरियाणा में बे-मौसम और तेज आधी तूफान के साथ हलकी बारिश के आसार, IMD के ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

Haryana Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो गया है। इससे हरियाणा-पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

 
na weather update

हरियाणा में बुधवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार से चार दिनों तक बारिश व तेज हवाएं चलने से भीषण गर्मी व लू से राहत मिलने की संभावना है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी कर दिया है।


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार को एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो गया है। इससे पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इस कारण से अरब सागर पर बना प्रति चक्रवात कमजोर हो जाएगा, जिससे प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े:IAS Interview Questions: इंसान का कौन सा अंग बिजली पैदा करता है?


साथ ही इस पश्चिमी विक्षोभ को दक्षिणी पश्चिमी हवाओं से प्रचुर मात्रा नमी मिलेगी और सम्पूर्ण इलाके पर बादल अपना डेरा जमा लेंगे। बुधवार सुबह से ही इसका प्रभाव हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के 50 से 70 प्रतिशत हिस्सों पर देखने को मिलेगा और 22 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है।

इसका प्रभाव हरियाणा के उत्तरी और मध्य हिस्सों पर अधिक रहेगा। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज चमक के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। हालांकि 25 अप्रैल के बाद एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़े: IAS Interview Question: इंटरव्यू को हिन्दी में क्या कहते हैं?


गर्मी का कहर जारी
उधर मंगलवार को भी हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर गर्मी ने प्रचंड रूप दिखा। इस दौरान सुबह से ही कई स्थानों पर लू चली। इस दौरान प्रदेश में दिन का तापमान 39.0 से 43.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 से 26.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन 40 डिग्री से ऊपर रहा तापमान

दिल्ली में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। कई इलाकों में लू वाली स्थिति भी बनी रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 40.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 25 से 73 प्रतिशत रहा। स्पोर्टस काम्प्लेक्स दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री और न्यूनतम 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

click here to join our whatsapp group