Post Office की ये स्कीम बना देगी आपको अमीर, ऐसे उठाएँ फायदा
Post Office: निवेश करने के लिए पोस्ट ऑफिस की बचत स्कीम (Post Office Saving Scheme) सबसे सुरक्षित विकल्प है। पोस्ट ऑफिस हर उम्र और केटेगरी के लोगों के लिए बचत पैकेज प्रदान कर रहा है।
पति-पत्नी दोनों पोस्ट ऑफिस की निवेश योजनाओं (Investment Schemes) में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम (Post Office Scheme) आपको कम समय में अमीर बना सकती हैं। पति-पत्नी को पोस्ट ऑफिस की मंथली इंकम स्कीम से हर महीने कमाई मिल सकती है। आइए जानें ये योजनाएं और उनके लाभ।
क्या है पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना ( Post Office Monthly Income Scheme - POMIS )-
पोस्ट ऑफिस की मासिक आय योजना एक सरकारी सेविंग स्कीम है। पोस्ट ऑफिस इस योजना पर 7.4 फीसदी का सालाना ब्याज मिल रहा है। ये निवेशकों के बीच काफी फेमस योजना( famous plan ) है। यह एक कम जोखिम वाली बचत योजना है जिसमें निवेशकों को रेगुलर मंथली इनकम मिलती है। इस योजना में एक तय ब्याज मिलता है।
पोस्ट ऑफिस की इस योजना में सिंगल अकाउंट और ज्वाइंट दोनों तरह के खाते खोले जा सकते हैं। इसमें ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम 3 लोग एक साथ अकाउंट खोल सकते हैं। यानी, इसमें पति-पत्नी मिलकर निवेश कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस MIS अकाउंट की खास बातें-
आप इसमें न्यूनतम 1000 रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये और जॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं।
इतनी होगी मंथली इनकम-
अगर आप 9 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको हर महीने 5,500 रुपये मिलेंगे। अगर आप ज्वाइंट अकाउंट के तहत 15 लाख रुपये निवेश करते हैं 9,250 रुपये मिलेंगे।
बेटा पिता को पैतृक संपत्ति बेचने से रोक सकता है या नहीं, Supreme Court ने सुनाया बड़ा फैसला
अभिभावक किसी अवयस्क या विकृत मस्तिष्क के व्यक्ति की ओर से भी खाता खोल सकते हैं।
खाते को एक साल के बाद समय से पहले बंद किया जा सकता है। हालांकि, तब इस पर 2 फीसदी का चार्ज कटेगा और 3 साल के बाद बंद करने पर 1 फीसदी चार्ज काटा जाएगा।
पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना में कौन खोल सकता है खाता?
एक अकेला एडल्ट
ज्वाइंट अकाउंट अधिकतम 3 एडल्ट खोल सकते हैं अकाउंट
अवयस्क/विकृत मस्तिष्क के व्यक्ति की ओर से पेरेंट्स
10 साल से अधिक का अवयस्क अपने नाम पर।
Post Office : पोस्ट ऑफिस के साथ 5 हजार में करें बिजनेस, हर महीने होगी शानदार कमाई