logo

Mahila Samman Yojana: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये,इस तरह उठाएँ योजना का फायदा

Mahila Samman Yojana: महिलाओं के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। आपको बता दें कि नई सरकार की दूसरी कैबिनेट मीटिंग आज होगी। साथ ही इसके अंदर महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने वाली महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी जाएगी।
 
महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये,इस तरह उठाएँ योजना का फायदा 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahila Samman Yojana:  महिलाओं के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। आपको बता दें कि नई सरकार की दूसरी कैबिनेट मीटिंग आज होगी। साथ ही इसके अंदर महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने वाली महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी जाएगी।

 

इसके साथ ही यह भी बता दें कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में इसकी घोषणा की जाएगी। आपको बता दें कि इस योजना को मंजूरी मिलने के बाद महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकेंगी। 


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान BJP ने अपने घोषणापत्र में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। आपको बता दें कि PM नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैलियों में कहा था कि महिला दिवस पर इसकी शुरुआत की जाएगी।

 

साथ ही दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस वादे को पूरा करने के लिए अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें कर चुकी हैं। आपको बता दें कि  इस योजना की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। महिला दिवस के मौके पर शनिवार सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक में चर्चा के बाद इसे मंजूरी दी जाएगी।


केवल इन महिलाओं को मिलेगा लाभ


जानकारी के मुताबिक, महिला दिवस कार्यक्रम में महिला समृद्धि योजना की घोषणा के साथ ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए एक पोर्टल तैयार किया गया है। दिल्ली की मतदाता, 21 साल से अधिक और 60 साल से कम उम्र की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा