logo

Kisan News: किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने ट्रांसफर किए फसल बीमा क्लेम के 105 करोड रुपए

Latest Fasal Bima Claim Update: जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया के साथ संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में अधिकारियों ने कहा कि 72 गांवों के किसानों के बैंक खातों में फसल बीमा क्लेम के 105 करोड़ रुपये जमा कर दिए गए हैं. 
 
किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने ट्रांसफर किए फसल बीमा क्लेम के 105 करोड रुपए
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: होली के त्योहार पर हरियाणा के हिसार जिले के विभिन्न गांवों के किसानों के लिए अच्छी खबर है। फसल मुआवजा राशि को लेकर लंबे समय से धरना दे रहे किसानों की आखिरकार प्रशासन और सरकार ने सुध ले ली है। 


अधिकारियों ने बताया कि करीब 90 फीसदी किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है। जिन गांवों के किसानों के खातों में अभी तक यह राशि नहीं पहुंची है, उसका ध्यान रखा जाए ताकि उन्हें भी जल्द से जल्द भुगतान किया जा सके। खरीफ 2022 मुआवजे का 47 करोड़ रुपये आ गया है, जो 20 दिन के भीतर किसानों के खातों में जमा कर दिया जाएगा।

 

Latest News: Chanakya Niti: ऐसी स्त्री से रहें दूर, वरना घर को कर देगी बर्बाद
अधिकारियों ने कहा कि 2022 से सीएससी से बीमा दावों की 39,000 पॉलिसियों को खारिज कर दिया गया है। बाद में लगभग सभी को इजाजत दे दी गई। लगभग 8,000 पॉलिसियाँ शेष हैं। इसे भी ठीक करने से पैसा जल्दी लग जाएगा। उन्होंने कहा कि 2023 में मुआवजा पोर्टल पर दर्ज धनराशि शीघ्र ही किसानों के खातों में जमा करा दी जाएगी।