logo

Govt Scheme : सरकारी कर्मचारियों के दोनों हाथो में होंगे लड्डू, सरकार ने OPS पेंशन पर बनाया नया प्लान

OPS Scheme : लगभग हर राज्य के सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना (OPS) की वापसी की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस शासित बहुत से राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू है। अब कर्मचारी अन्य स्थानों पर भी इसकी मांग कर रहे हैं। वर्तमान में उत्तराखंड से महत्वपूर्ण सूचनाएं मिल रही हैं।

 
Govt Scheme : सरकारी कर्मचारियों के दोनों हाथो में होंगे लड्डू, सरकार ने OPS पेंशन पर बनाया नया प्लान 

वर्तमान में नई पेंशन योजना (NPS) के तहत काम कर रहे कर्मचारियों को राज्य कैबिनेट ने पुरानी पेंशन योजना का विकल्प दिया है। 1 अक्टूबर 2005 से पहले भर्ती हुए कर्मचारियों को यह विकल्प दिया गया है जो तकनीकी कारणों से समय पर ज्वाइन नहीं कर पाए थे।

इन कर्मचारियों को लाभ मिलेगा कल कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया, जिससे राज्य सरकार के लगभग 7,000 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि 1 अक्टूबर 2005 के बाद राज्य में सरकारी सेवा में भर्ती होने वाले सभी कर्मचारियों के लिए NPFS अनिवार्य था।

DDA Flat : दिल्ली में सस्ते फ्लैटो की नई रेट लिस्ट हुई जारी, यहाँ चेक करें रेट

हालाँकि, लगभग 7,000 कर्मचारियों की भर्ती उपरोक्त तिथि से पहले की गई थी, लेकिन विज्ञापन या अधियाचना 1 अक्टूबर 2005 से पहले जारी की गई थीं। ये कर्मचारी अपने लिए ओपीएस लाभ की मांग कर रहे थे और इस मामले को अदालत में भी ले गए।