DA Hike: महंगाई भत्ते पर आई है बड़ी अपडेट, इस बार कर्मचारियों की सच में लगेगी लॉटरी
Haryana Update: आपको बता दें, की सरकारी कर्मचारी पिछले कुछ समय से DA hike का इंतजार कर रहे थे और आज उनके लिए अच्छी खबर आई है। सरकार ने कर्मचारियों को होली से पहले ही महंगाई भत्ता, या DA, बढ़ा दिया। सरकारों ने अब महंगाई भत्ते (DA Hike) को बढ़ा दिया है। हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक और बिहार सरकारों ने हाल ही में कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
हरियाणा में DA Hike बढ़ा हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ा दिया है। राज्य के कर्मचारियों को अब 4% महंगाई भत्ता मिलेगा। अब यह 46% से 50% हो गया। 1 जनवरी, 2024 से महंगाई भत्ता लागू होगा। डीए अप्रैल में मार्च की सैलरी के साथ भुगतान किया जाएगा।
Latest News: Chanakya Niti: पुरुषों की इन बातों की ओर खिची चली जाती हैं महिलाएं
झारखंड सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 50 प्रतिशत मूल वेतन कर दिया है। अभी तक यह 46% था। मंगलवार (12 मार्च) को एक अधिकारी ने कहा कि इस साल एक जनवरी से महंगाई भत्ता बढ़ेगा। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार के कर्मचारियों का डीए और पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
कर्नाटक सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों का डीए 38.75 प्रतिशत से 42.5 प्रतिशत करने की अनुमति दी है। मंगलवार (12 मार्च) को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि केंद्रीय वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46% से 50% हो गया है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने एक पोस्ट में "एक्स" पर कहा कि इस संशोधन से राज्य पर प्रति वर्ष 1,792.71 करोड़ रुपये का खर्च होगा। इससे कर्मचारियों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।