logo

Aapki Beti Humari Beti Yojana: आपकी बेटी हमारी बेटी योजना 2024 के तहत हरियाणा सरकार देगी बेटियों को ₹21000 की आर्थिक सहायता, जानिए कैसे उठाए लाभ

Aapki Beti Humari Beti Yojana: जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं आज के दौर में भी लड़कियों को लेकर हमारे देशवासियों में नकारात्मक सोच है। आज भी भ्रूण हत्या जैसे अपराधिक मामले सामने आते हैं। जिसके कारण लड़की तथा लड़कों का अनुपात में काफी अंतर है।
 
Aapki Beti Humari Beti Yojana
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं आज के दौर में भी लड़कियों को लेकर हमारे देशवासियों में नकारात्मक सोच है। आज भी भ्रूण हत्या जैसे अपराधिक मामले सामने आते हैं। जिसके कारण लड़की तथा लड़कों का अनुपात में काफी अंतर है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का आरंभ किया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि Aapki Beti Humari Beti Yojana क्या है?, इस योजना का उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Haryana Aapki Beti Humari Beti Yojana क्या है?

राज्य सरकार द्वारा बेटियों कि शिक्षा को लेकर समय-समय पर कई सारी योजनाओं का आरंभ किया जाता है। Aapki Beti Humari Beti Yojana को हरियाणा की बेटियों के लिए आरंभ की गई है। इस योजना की शुरुआत सन 2015 में की गई थी। इस योजना के अंतर्गत हरियाणा कि उन सभी लड़कियों को जो 22 जनवरी 2015 को या उसके बाद जन्मी है उन्हें ₹21000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता उन्हें 18 साल की आयु पूरी होने पर प्रदान की जाएगी। इसके अलावा यदि परिवार में कोई दूसरी बेटी भी जन्म लेती है तो उसे 5 साल तक ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य लड़के और लड़कियों में होने वाले अनुपात को कम करना है तथा भ्रूण हत्या जैसे अपराधों को रोकना है।

किसको मिलेगा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का लाभ

हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का लाभ सभी गरीब परिवार के लोग उठा सकते हैं तथा वह परिवार भी उठा सकते हैं जो अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति से है। Aapki Beti Humari Beti Yojana का लाभ उठाने के लिए बेटी की माता को गर्भवती होने पर आंगनवाड़ी केंद्र में अपना पंजीकरण करवाना होगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Haryana Aapki Beti Humari Beti Yojana का उद्देश्य

Aapki Beti Humari Beti Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्यों में लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या को बराबर करना है। वर्तमान स्थिति में लड़कियों की संख्या हरियाणा में लड़कों से बहुत कम है। सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से इस अनुपात को कम किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से लड़कियों को लेकर नकारात्मक सोच में भी बदलाव आएगा। वह सभी लोग जो लड़कियों को बोझ समझकर गर्भ में ही हत्या करते थे। उनकी सोच में भी बदलाव आएगा। सरकार द्वारा प्रदान की गई वित्तीय सहायता को लड़कियों की पढ़ाई पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के मुख्य तथ्य

  • Haryana Aapki Beti Humari Beti Yojana को बेटियों को सशक्तिकरण प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया है।
  • इस योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरल पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।
  • यह योजना लिंगानुपात में सुधार एवं बालिकाओं की शिक्षा के उचित अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से भी आरंभ की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से वे सभी बालिकाएं लाभ प्राप्त कर सकती हैं जिनका जन्म 22 जनवरी 2015 को या फिर उसके बाद हुआ है।
  • सभी अनुसूचित जाति एवं बीपीएल परिवारों की बेटियां इस योजना पर लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
  • हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के माध्यम से बेटी के जन्म पर ₹21000 की राशि प्रदान की जाती है।
  • यह राशि बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने पर ब्याज सहित बालिका के खाते में जमा की जाती है।
  • इस योजना का लाभ बालिका तभी उठा सकेगी जब वह अविवाहित होगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बालिका को जन्म प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, टीकाकरण कार्ड, आधार कार्ड आदि जैसे दस्तावेज आंगनवाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी से सत्यापित करवाने होंगे।

Aapki Beti Humari Beti Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  • हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के अंतर्गत परिवार की पहली बेटी को 18 वर्ष पूरे होने पर ₹21000 की राशि मुहैया कराई जाएगी।
  • परिवार की दूसरी बेटी को 5 साल तक हर वर्ष ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ हरियाणा के नागरिक उठा पाएंगे।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को आवेदन करवाना होगा।
  • वह सभी लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या फिर अनुसूचित जाति, जनजाति से हैं वह योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ 22 जनवरी 2015 को या फिर उसके बाद जन्मी बेटियां उठा सकती हैं।
  • इस योजना की राशि बेटी के 18 वर्ष होने तक भारतीय जीवन बीमा में जमा कर दी जाएगी।
  • Aapki Beti Humari Beti Yojana 2024 के माध्यम से लोगों की लड़कियों को लेकर नकारात्मक सोच में बदलाव आएगा।
  • भ्रूण हत्या में भी कमी आएगी।
  • लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या में भी बराबरी आएगी।

Read this also: Haryana BPL Family: हरियाणा में बीपीएल परिवारों को मिलेंगे 80 हजार रुपए, जानिए क्या है स्कीम