logo

तैमूर ने जीप पर बैठकर दिया पोज, करीना और सैफ के अफ्रीका वेकेशन की तस्वीरें हुई वायरल

सैफ अली खान और करीना कपूर खान अपने बच्चों तैमूर और जेह के साथ एक बार फिर वेकेशन मानने निकल पड़े हैं. उनकी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं.

 
taimur
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सैफ अली खान और करीना कपूर खान को जब भी वक्त मिलता है वो परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकल पड़ते हैं. बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ करीना और सैफ इस बार अफ्रीक देखने गए हैं. इनके वेकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैन अकाउंट ने शेयर की हैं

एक तस्वीर में सैफ अली खान एक जीप के बगल में खड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि बेटे तैमूर जीप पर ही बैठे नज़र आ रहे हैं. किसी खुले मैदान में ली गई इस तस्वीर में पीछे कुल लोकल लोग भी दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में तैमूर काफी खुश नज़र आ रहे हैं. फैन अकाउंट के मुताबिक ये तस्वीर केन्या के नैरोबी की है. 

इस वेकेशन पर तैमूर और जेह नई जगहों और चीज़ों को लुत्फ लेते दिख रहे हैं. तस्वीर में जेह और तैमूर ज़ेबरा देखने में मगन नज़र आ रहे हैं जबकि सैफ अली खान तस्वीर के लिए पोज़ दे रहे हैं. फैन अकाउंट के मुताबिक ये तस्वीर किसी और न नहीं बल्कि खुद करीना कपूर ने ही खींची हैं. 

एक और प्यारी तस्वीर सामने आई है, जिसमें करीना कपूर जेह का हाथ थामे खुले मैदान में घूमती फिरती दिखाई दे रही हैं. तस्वीर शेयर करते हुए फैन पेज ने लिखा, "मेरी बेबो अपने जेह के साथ." (Kareena Kapoor Khan Fan Instagram)