HKRN New Vacancy 2023: हरियाणा कौशल रोजगार निगम में 10वीं पास युवाओं के लिए आई पांच नई भर्तियां, सैलरी 30 हजार रुपये महीना, जाने डिटेल
HKRN New Vacancy 2023: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में खाली पड़े करीब एक लाख पदों को भरने की तैयारी कर ली है। इन पदों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम और हरियाणा लोक सेवा आयोग व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरा जाएगा।
सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2023 में इनकी भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। इसी कड़ी में हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने पांच भर्तियां निकाली हैं। इनमें आयुष योग सहायक, चपरासी, कार्यालय सहायक, मल्टी स्किल वर्कर और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं।
Free Bijli Bill: 25 साल तक इलेक्ट्रिसिटी बिल का नो टेंशन, सरकार करेगी आपकी मदद
हरियाणा के सरकारी विभागों में कुल 4 लाख 58 हजार 808 स्वीकृत पद थे। गत सितंबर में सरकार ने 13 हजार 462 पदों की कटौती कर दी थी। इनमें 2 लाख 62 हजार 849 पद भरे हुए और एक लाख 82 हजार 497 पद खाली हैं। इन पदों को भरने के लिए हरियाणा सरकार ने खाका तैयार कर लिया है।
निगम और दोनों आयोगों को सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि साल 2023 में 80 हजार से अधिक पदों को भर दिया जाए। सीईटी परीक्षा के आधार पर इनमें से 32 हजार पदों को भरा जाना है। इसके बाद फरवरी में ग्रुप डी के 22 हजार पदों के लिए परीक्षा होगी।
Haryana Kaushal Rojgar Nigam Vacancy आवेदन शुल्क
Haryana Kaushal Rojgar Nigam Vacancy के लिए इच्छुक और पात्र सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क, अधिसूचना में उल्लिखित होने पर ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा।
आयु-सीमा
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए।
HKRN Haryana Recruitment 2023 कैसे करें अप्लाई?
चरण 1: उम्मीदवारों को Haryana Kaushal Rojgar Nigam की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: रजिस्ट्रेशन के बाद, उम्मीदवार अपने पंजीकरण विवरण के साथ लॉगिन करें।