logo

10वीं, 12वीं पास के लिए ITBP में नौकरी पाने का सुनहेरा मौका! 81100+ मिलेगी सैलरी

ITBP Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025 : भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में नौकरी (Govt Jobs) पाने का अच्छा मौका है। इन पदों पर आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए बिंदुओं को ध्यान से पढ़ें।

 
ITBP Recruitment 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ITBP Recruitment 2025 (Haryana Update) : अगर आपने 10वीं, 12वीं पास कर ली है और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। ITBP ने इसके लिए हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक) के पदों पर भर्तियां जारी की हैं। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करने की सोच रहे हैं तो ITBP की आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए सिर्फ 7 दिन बचे हैं। ITBP की इस भर्ती के जरिए कुल 51 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। जो भी लोग इन पदों पर आवेदन करने के बारे में विचार कर रहे हैं, वे 22 जनवरी या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आवेदन करने से पहले दिए गए बिंदुओं को ध्यान से पढ़ें। ITBP में भरे जाएंगे ये पद

हेड कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक) - 7 पद
कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) - 44 पद
कुल पदों की संख्या - 51

ITBP में नौकरी पाने के लिए आयु सीमा - ITBP में इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ITBP में नौकरी पाने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
हेड कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक) - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, किसी प्रतिष्ठित वर्कशॉप में 3 साल के अनुभव के साथ मोटर मैकेनिक में सर्टिफिकेट या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक): उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट या किसी मान्यता प्राप्त फर्म में संबंधित ट्रेड में 3 साल का अनुभव होना चाहिए।

ITBP में आवेदन करने के लिए भुगतान की जाने वाली फीस-
सामान्य (यूआर), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आवेदन शुल्क: 100 रुपये
एससी/एसटी और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क: शून्य

ITBP में चयन होने पर भुगतान की जाने वाली सैलरी-
हेड कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक): पे लेवल-04 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये (7वें सीपीसी के अनुसार)
कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक): पे लेवल-03 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये (7वें सीपीसी के अनुसार)

ITBP में चयन इस प्रकार होगा-
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी)
शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)
दस्तावेजों का सत्यापन
मेरिट सूची
विस्तृत मेडिकल टेस्ट (डीएमई)
समीक्षा मेडिकल टेस्ट (आरएमई)