logo

CV ओर Resume मे होता है इतना अंत, जॉब के लिए अप्लाई करने से पहले ये जान ले, बढ़ जाएंगे जॉब मिलने के चांस

योंकि मार्केट में सीवी या रेज्यूमे ही कैंडिडेट का चेहरा माना जाता है। इसमें मौजूद जानकारी को पढ़कर ही एक एम्प्लॉयर कैंडिडेट की इमेज बनाते हैं और Diffrence Between CV And Resume:इसके आधार पर ही कैंडिडेट को Select या Reject करने  का फैसला लेते है। इसलिए सीवी या रेज्‍यूमे को जॉब सेक्टर में पहला इम्प्रेशन माना जा सकता है, लेकिन अधिकतर मामलों मे Candidates अपने Resume को Seriously नहीं लेते। बस खाना-पूर्ति करके एम्प्लॉयर को दे देते है ओर उम्मीद करते है की उन्हे नौकरी मिल जाएगी।
 
difference between resume and cv
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Diffrence Between CV And Resume: अगर आपने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है ओर अब आप जॉब करने के लिए Apply करने जा रहे है, तो आपको CV या Resume की जरूरत पड़ेगी। क्‍योंकि मार्केट में सीवी या रेज्यूमे ही कैंडिडेट का चेहरा माना जाता है। इसमें मौजूद जानकारी को पढ़कर ही एक एम्प्लॉयर कैंडिडेट की इमेज बनाते हैं और इसके आधार पर ही कैंडिडेट को Select या Reject करने  का फैसला लेते है। इसलिए सीवी या रेज्‍यूमे को जॉब सेक्टर में पहला इम्प्रेशन माना जा सकता है, लेकिन अधिकतर मामलों मे Candidates अपने Resume को Seriously नहीं लेते। बस खाना-पूर्ति करके एम्प्लॉयर को दे देते है ओर उम्मीद करते है की उन्हे नौकरी मिल जाएगी।

सबसे बड़ी बात तो ये है की जॉब के लिए अप्लाई कर रहने वाले कई युवाओं को सीवी और रेज्यूमे के अंतर के बारे मे नहीं जानते। और उन्हे ये भी नहीं पता होता की Employer को क्या भेजना है। इस आर्टिकल के माध्‍यम से आपको ये जानकारी मिल जाएगी की Resume ओर CV मे क्या अन्तर है और उसका सही फॉर्मेट क्या होना चाहिए। साथ ही क्यों, कैसे उसे लगातार अपडेट करते रहना चाहिए। जिससे आपके जॉब मिलने के चांस बढ़ जाते है।

ऐसे बनता है रिज्यूमे

अगर आप किसी जॉब के लिए Apply कर रहे है और कंपनी ने आपको रिज्यूमे सबमिट करने के लिए कहा है, तो इसका मतलब है आपको वहां रिज्यूमे ही सबमिट करना है, CVनहीं। रेज्यूमे एक फ्रेंच भाषा का शब्द है जिसका मतलब होता है 'समरी'। रिज्‍यूमे वो फॉर्मेट होता है जिसमे आपके बारे मे सभी जानकारी शॉर्ट मे दी होती है। रिज्यूमे सिर्फ सरसरी निगाह से देखा जाता है, इसलिए इसमें आपके बारे में जो भी लिखा जाता है वह शॉर्ट में होता है। दरअसल रिज्यूमे नौकरी के लिए इंटरव्यू तक ले जाने वाला रास्ता होता है जो अधिकतर ईमेल के द्वारा भेजा जाता है। इसलिए रिज्यूमे में हर चीज शॉर्ट में रखी जाती है इसमें आपकी Skills और Qualification के बारे में और आपके क्षेत्र के स्पेशलाइजेशन के बारे में लिखा होता है। 

रिज्यूमे से रिक्रूटर को आपके अनुभव और उस जॉब के लिए दिए गये क्वालिफिकेशन के बारे में पता चलता है। रिज्यूमे सिर्फ एक या दो पेज का ही होता है। रिज्यूमे में केवल जरूरी बातों का जिक्र होता है, जरूरी नहीं की इसमे सभी अचिवमेंट के बारे मे लिखा हो। रिज्यूमे सिर्फ उस जॉब के इंटरव्यू तक पहुंचने का एक रास्ता है। वहीं इंटरव्यू के दौरान आपसे सीवी मांगा जाता है, रिज्यूमे नही।

सीवी मे इस तरह लिखी होती है डीटेल

सीवी के अंदर Resume से ज्यादा जानकारी होती है । सीवी का मतलब होता है Curriculum Vitae यह शब्द लैटिन भाषा  के शब्दों से मिलकर बना है जिसका मतलब है 'कोर्स ऑफ लाइफ'। सीवी मे पेज की संख्या 3-4 होती है। वहीं आपके अनुभव व उपलब्धियों अधिक है तो अपगे की संख्या 5 तक भी पहुँच जाती है लेकिन इससे ज्यादा नहीं। सीवी ज्यादातर ऑफिसर लेवल या एक्सपीरियंस जॉब के लिए उपयुक्त माना जाता है। किसी ऊंची पोस्ट पर विशेष जिम्मेदारी के लिए भी सीवी भेजना ही अच्छा होता है।

Latest Update: Haryana News: संस्थान परियोजना से संबंधित भूमि विवाद हुए दूर ,जल्द ही बनाया जाएगा हरियाणा में वन अनुसंधान संस्थान

सीवी आपकी सभी जानकारी होती है जैसे स्किल्स की लिस्ट, अब तक के सभी जॉब्स और पोजीशन, डिग्री के बारे में और स्पेशलाइजेशन के बारे में लिखा होता है।  लाइफ मे आपने जो भी Achive किया है वो सब CV मे लिख सकते है।  साथ ही आपकी अब तक के किए गये काम में आपके योगदान और अचीवमेंट के बारे में भी लिखा होता है।  इंटरव्यू के दौरान हमेशा सीवी मांगा जाता है ताकि आपके बारें मे सभी जानकारी मिल जाती है। सीवी अधिकतर फ्रेशर कैंडिडेट से मांगा जाता है क्योंकि उन लोगों को जॉब्स के बारे में अधिकतर पता नही होता है।