logo

Haryana HBSE Update: प्री-बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी से, बोर्ड सचिव ने किया ऐलान

हरियाणा बोर्ड (HBSE) से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। बोर्ड सचिव ने ऐलान किया है कि प्री-बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होंगी। सभी छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया गया है। ये परीक्षाएं आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी का अहम हिस्सा होंगी। छात्रों को इस दौरान अपनी तैयारी को और मजबूत करने का एक बेहतरीन मौका मिलेगा। नीचे जानें पूरी जानकारी।
 
Haryana HBSE Update: प्री-बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी से, बोर्ड सचिव ने किया ऐलान
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Haryana update : परीक्षाओं का शेड्यूल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित की जाने वाली सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा, फरवरी/मार्च 2025 के लिए नियमित परीक्षार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। बोर्ड सचिव अजय चोपड़ा ने बताया कि इन प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 3 फरवरी से 18 फरवरी तक किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से शाम 2 बजे तक होगी।

विषयों के लिए बाह्य परीक्षकों की नियुक्ति
बोर्ड द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि सीनियर सेकेंडरी के भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान विषयों की प्री-बोर्ड परीक्षा बाहरी परीक्षकों द्वारा आयोजित की जाएगी। यह कदम परीक्षा की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।