logo

BSEH : हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की डेडलाइन बढ़ी 17 जनवरी तक बढ़ी, 18 से लगेगी फीस

HBSE Update : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने गैर सरकारी अस्थायी मान्यता प्राप्त माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के लिए वार्षिक परीक्षा फरवरी-मार्च 2025 के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

 
BSEH : हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की डेडलाइन बढ़ी 17 जनवरी तक बढ़ी, 18 से लगेगी फीस
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

HBSE Update : बोर्ड सचिव अजय चोपड़ा ने बताया कि अब विद्यार्थी बिना किसी विलम्ब शुल्क के 17 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं 17 जनवरी के बाद फॉर्म भरने पर विलंब शुल्क देना पड़ेगा।

विलम्ब शुल्क कितना होगा?

18 से 20 जनवरी तक 300 रुपये तथा 21 से 23 जनवरी तक 1000 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। यह सुविधा केवल गैर सरकारी अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए है।

विद्यालयों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर आवेदन करना होगा। सचिव ने विद्यालय प्रमुखों को विद्यार्थियों का विवरण विद्यालय रिकॉर्ड के अनुसार सही-सही भरने के निर्देश दिए हैं। फार्म में किसी भी प्रकार की गलती के लिए विद्यालय प्रमुख स्वयं जिम्मेदार होंगे। परीक्षा शुरू होने के बाद फोटो या हस्ताक्षर में सुधार नहीं किया जाएगा।

किसी भी तकनीकी समस्या के मामले में विद्यालय हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 पर संपर्क कर सकते हैं।