PM Modi: पीएम मोदी ने आम जनता को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए मांगा आशीर्वाद
Haryana Update : पीएमओ(PMO) ने अपने बयान में कहा कि पीएम मोदी (PM Modi)ने नवरात्रि के दौरान महानवमी के अवसर पर मां सिद्धिदात्री से प्रार्थना की और सभी के जीवन में सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने मां सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri)की स्तुति पाठ को ट्विटर पर साझा किया।

पीएम ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं(PM wishes countrymen)
पीएम मोदी ने स्तुति पाठ को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'विश्वकर्त्री विश्वभर्त्री विश्वहर्त्री विश्वप्रीता। विश्वार्चिता विश्वातीता सिद्धिदात्री नमोऽस्तु ते॥
also read this news:
उन्होंने ट्वीट करते हुए आगे लिखा, 'नवरात्रि की महानवमी मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। उनकी कृपा से आप सभी को कर्तव्य-पथ पर चलने की प्रेरणा मिले, साथ ही जीवन में सफलता और सुयश की प्राप्ति हो। हार्दिक शुभकामनाएं।
मां दुर्गा के नौ अवतारों के लिए समर्पित है नवरात्रि(Navratri is dedicated to the nine incarnations of Maa Durga.)
नवरात्रि मां दुर्गा और उनके नौ अवतारों के लिए समर्पित है। इस दौरान नवदुर्गा की पूजा की जाती है। नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर को शुरू हुई थी और पांच अक्टूबर को इसका समापन होगा।
नवरात्रि का त्योहार राक्षस महिषासुर की हत्या और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न के रूप में मनाया जाता है। नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं।
बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए मनाया जाता है दशहरा(Dussehra is celebrated for the victory of good over evil)
मालूम हो कि प्रत्येक साल दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए मनाया जाता है। इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। पूरे देश में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है।
इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को भी जलाया जाता है।
इसी दिन हुआ था महिषासुर का वध(Mahishasura was killed on this day)
देश के कई हिस्सों में इस त्योहार को विजयदशमी के रूप में जाना जाता है। इसी दिन मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था। मालूम हो कि दशहरा आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि (दसवीं तिथि) को मनाया जाता है।