पतंजलि का घी हुआ टेस्ट में फेल तो बाबा रामदेव ने कहा- ये कैसे हो सकता है कि...
उन्होंने यह कांफ्रेंस पतंजलि के खिलाफ कथित तौर पर चल रहे षड्यंत्र और कंपनी की भविष्य की योजनाओं का खुलासा करने के लिए की.
बाबा रामदेव(Baba Ramdev) ने कहा कि पतंजलि को बदनाम करने के लिए कई तरह से प्रयास किए गए हैं. पतंजलि के घी(Patanjali Cow Ghee) को भी नकली बताने के अनेक प्रयास हुए हैं. उन्होंने कहा कि पतंजलि घी(Patanjali Cow Ghee) का सैंपल उत्तराखंड(Uttrakhand) के घनसाली से लिया गया और उसे रूद्रपुर(Rudrapur) की उस सरकारी लैब में भेजा गया, जो बिलकुल ही फिसड्डी है. उसी की रिपोर्ट को आधार बनाकर घी को मिलावटी बताया गया. लेकिन गाजियाबाद(Ghaziabad) की लैब की जांच में सच सामने आ गया और पतंजलि घी(Patanjali Cow Ghee) में किसी तरह की खराबी नहीं मिली.

दूसरे देशों ने भी माना शुद्ध(Other countries also considered pure)
बाबा रामदेव(Baba Ramdev) ने कहा कि पतंजलि के गाय के घी(Patanjali Cow Ghee) के सैंपल केवल देश में फेल किए जाते हैं. यह घी दुनिया के कई देशों में जाता है. लेकिन आज तक वहां से इस घी में किसी तरह की खराबी होने की खबर नहीं आई है. बाबा रामदेव(Baba Ramdev) ने कहा कि देश में गायों में फैली लंपी बीमारी(Lumpy Virus) का इलाज ढूंढ़ने में भी पतंजलि लगी है. बाबा रामदेव(Baba Ramdev) ने कहा कि जिन गायों की इम्यूनिटी पावर(Immunity power) मजबूत है, उन पर लम्पी असर नहीं कर रहा है. उन्होंने गाय की लंपी बीमारी(Lumpy Virus) को एक साजिश करार देते हुए सरकार की इसकी गहनता से जांच करने की मांग की.
अच्छी है डिमांड(Good demand)
पतंजलि द्वारा बेचे जा रहे गाय के घी(Patanjali Cow Ghee) की देश में अच्छी डिमांड है. गाय के घी(Patanjali Cow Ghee) को पसंद करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर किए पतंजलि ने बाजार में यह घी उतारा था. हालांकि, कई बार पतंजलि के गाय के घी(Patanjali Cow Ghee) पर सवाल उठ चुके हैं. मदर डेयरी(Mother dairy) और अमूल(Amul) जैसी कंपनियां भी घी बेचती हैं. कुछ समय पहले ही अमूल(Amul) और मदर डेयरी(mother dairy) ने दूध और दूध से बने उत्पादों के दाम बढ़ाए थे.