Petrol Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल- डीजल के नए दाम, जानिए आज के रेट
Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में दाम जस के तस बने हुए हैं. हालांकि, कुछ शहरों ढुलाई और अन्य कारणों से पेट्रोल- डीजल की कीमत में बदलाव देखने को मिला है.
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई में पेट्रोल 102.80 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.40 रुपये में बिक रहा है.
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम में पेट्रोल 96.85 रुपये और डीजल 89.73 रुपये प्रति लीटर
पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
जयपुर में पेट्रोल 108.45 रुपये और डीजल 93.70 रुपये प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.51 रुपये प्रति लीटर
कच्चे तेल की कीमत
कच्चे तेल की कीमत की बात करे तो यह 85 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बना हुआ है. ब्रेंट क्रूड का भाव 2.14 डॉलर या 2.51 प्रतिशत गिरकर 83.00 डॉलर प्रति बैरल पर और डब्लूटीआई का भाव 2.15 डॉलर या 2.74 प्रतिशत गिरकर 76.34 डॉलर प्रति बैरल पर है.
कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव?
एसएमएस के जरिए आसानी से आप पेट्रोल- डीजल के दाम पता कर सकते हैं. बीपीसीएल के ग्राहकों को RSP <स्पेस> डीलर कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर एसएमएस करना होगा.
इंडियन ऑयल के कस्टमर्स को RSP <स्पेस> डीलर कोड 9224992249 नंबर पर लिखकर भेजना होगा. एचपीसीएल के उपभोक्ता को एचपीप्राइस और डीलर कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजें.