logo

Best Hill Station: घूमें ये 5 खूबसूरत हिल स्टेशन, इस तरह बनाएं ट्रिप को यादगार

अक्टूबर का महीना घूमने (Best Place in october) के लिहाज से बेहतरीन होता है क्‍योंकि इस समय में देश भर से मानसून खत्‍म होने को रहता है। वहीं हल्‍की-हल्‍की ठण्‍ड की शुरूआत हो जाती है।
 
Best Hill Station: घूमें ये 5 खूबसूरत हिल स्टेशन, इस तरह बनाएं ट्रिप को यादगार
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Best Tourist Place in october: जिस वजह से आप ठण्‍ड के साथ हरियाली का भी मजा ले सकते हैं। तो आइए जानते है अक्‍टूबर के लिए बेस्‍ट प्‍लेस जहां आपको घूमने में मजा भी आए और साथ ही आपकी जेब पर भी ज्‍यादा बोझ ना पड़े।

 

हम आपको 5 शहरों का घूमने का प्लान बता रहे हैं, जहां आप 5000 रुपये तक की बजट ट्रिप (Cheapest Trip in october) कर सकते हैं। 

 

उदयपुर (Udaipur Tourist Place)


उदयपुर झीलों का शहर है। यह भारत के सबसे रोमांटिक स्थलों में से एक है। यहां बड़ी तादाद में कपल्स और युवा जाते हैं। उदयपुर में आप कई जगहें घूम सकते हैं।

यहां आप प्राचीन  संरक्षित हवेलियों, महलों, घाटों और मंदिरों को देख सकते हैं जिसमें सिटी पैलेस, महाराणा प्रताप स्मारक, जग मंदिर, फतेह सागर झील और पिछोला झील शामिल हैं।

हल्‍की-हल्‍की ठण्‍ड में आप यहां का दिदार कर सकते हैं क्‍योंकि गर्मी के समय में इन जगहों पर घूमने में मजा नहीं आता। लेकिन अगर आप इस समय जाएंगे तो आपको बारिश की भी परेशानी नहीं होगी और ज्‍यादा ठंड भी नहीं लगेगी। 


पचमढ़ी (Pachmarhi)


सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी एक बेस्‍ट प्‍लेस है। यह छोटा सा लेकिन बहुत ही खूबसूरत हिल स्‍टेशन है। अगर आप पचमढ़ी को सही तरीके से घूमेंगे तो आपको 5 से 7 दिन लग जाएंगे। अक्टूबर के महीने में मानसून की वजह से यहां पेड़-पौधे में हरियाली होती है।

दूर-दूर तक जंगल में आपको हरे-भरे पेड़ ही नजर आएंगे। सतपुड़ा पर्वतमाला की रानी के रूप में फेमस इस जगह को प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग यूं ही नहीं कहा जाता। यहां घूमने के लिए जटाशंकर गुफाएं, बी फाल, अप्सरा विहार, हांडी खोह और भी कई जगह है। 

मसूरी, देहरादून (mussoorie in october)


दिल्ली से मसूरी की दूरी करीब 279 किलोमीटर है। वहां पर मसूरी झील, केम्प्टी फॉल्स, देव भूमि वैक्स म्यूजियम, धनोल्टी, सोहम हेरिटेज एंड आर्ट सेंटर, जॉर्ज एवरेस्ट हाउस, एडवेंचर पार्क, क्राइस्ट चर्च, भट्टा फॉल्स, मोसी फॉल्स, गन हिल, लाल टिब्बा, कैमल्स बैक रोड, जबरखेत नेचर रिजर्व जैसी कई घूमने लायक जगहें हैं।

आप मसूरी घूमने जाना चाहते हैं तो दिल्ली से देहरादून तक ट्रेन और वहां से बस के जरिए मसूरी पहुंच सकते हैं।

मसूरी में घूमने के लिए 1200-1500 रुपये का कमरा मिल सकता है। वहीं ऑफ सीजन में 800-900 रुपये में कमरा मिल जाता है। अक्‍टूबर महीने में आप यहां जाएंगे तो इस ट्रिप को कभी भूल नहीं पाएंगे।   

मैक्लॉडगंज, हिमाचल प्रदेश ( Best time to visit mcleodganj)

अक्टूबर महीने में आप हिमाचल प्रदेश का मैक्लॉडगंज (McLeodGanj) घूम सकते है। यहां चीड़- देवदार के ऊंचे ऊंचे पेड़, तिब्बती रंग में रंगे घर और दूर तक फैली असीम शांति की वजह से काफी प्रसिद्ध है। दलाई लामा का आवास भी इसी जगह पर है, जिनके दर्शन के लिए हर साल हजारों लोग इस जिले में पहुंचते हैं।

मैक्लॉडगंज में नामग्याल मठ, भागसू जलप्रपात, त्सुगलगखांग, त्रिउंड, धर्मशाला और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम जैसी कई जगहों पर घूमा जा सकता है।

 दिल्ली से मैक्लॉडगंज की दूरी लगभग 500 किलोमीटर है। वहां पर अपनी गाड़ी के साथ ही आप ट्रेन और बस से भी जा सकते हैं।

दिल्ली से ट्रेन पठानकोट तक जाती है और वहां से आगे आप बस से जा सकते हैं। ऑफ सीजन में वहां पर 800-1000 रुपये और सीजन में 1000-1500 रुपये में कमरा आसानी से मिल सकता है। 

चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh Tourist Place)


इस शहर में आप चित्तौड़गढ़ का किला देख सकते हैं जो कि 700 एकड़ का है। इसका इतिहास मध्यकालीन युग की खूनी लड़ाइयों का गवाह रहा है। यह किला  बलिदान और साहस के प्रतीक के रूप में खड़ा है।

यह स्थान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त मीराबाई से जुड़ा हुआ है और रानी पद्मावती की कहानी भी चित्तौड़गढ़ से जुड़ी है।

इसके अलावा विजय स्तंभ यहां का मुख्य आकर्षण है। ठण्‍ड की दस्‍तक के साथ आपको यहो जाने के बारे में प्‍लान करना चाहिए।  

best places to visit in october india, best places to visit in for honeymoon in india, best places to visit in october with partner, best places to visit in october in Himachal for comair, pushkar, ayodhya, kovalam, keral, gujrat, diwali tourism, Travel On Diwali, Diwali Tour, Best Places In India To Celebrate Diwali, best places to celebrate diwali in india, diwali in different parts of india, best diwali celebration in india, places to visit on diwali in delhi, diwali decorations, diwali celebration, भारत में दिवाली मनाने के लिए जगह, भारत के हिस्सों में दिवाली, भारत में सबसे अच्छी दिवाली कहां मनाई जाती है, दिल्ली में दिवाली पर घूमने की जगह, दिवाली की सजावट, दिवाली उत्सव, दिवाली पर घूमने की बेस्ट जगह, बेस्ट दिवाली, पार्टनर के साथ अक्टूबर में घूमने की जगह ,ट्रेवल,ट्रेवल डेस्टिनेशन्सuples, best places to visit in october in uttarakhand, offbeat places to visit in october, best places to visit in october, best places to visit in diwali vacation in gujarat, Jaisal