Big Decisions : केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े फैसले गरीबों को मुफ्त राशन योजना; रेलवे का होगा कायाकल्प
Big Decisions , Latest News: देश में लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 61 लाख से अधिक पेंशनभोगी हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई अन्य फैसले भी लिए गए। जानें केंद्रीय कैबिनेट ने कौन कौन से फैसले लिए हैं।

तीन महीने के लिए बढ़ाई गई मुफ्त राशन योजना(Free ration scheme extended for three months)
केंद्र सरकार ने बुधवार को गरीबों के लिए मुफ्त राशन उपलब्ध कराने की राशन योजना को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया। सरकार ने महंगाई से राहत देने के लिए यह कदम उठाया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि देश के 80 करोड़ गरीबों को हर महीने 5 किलो गेहूं और चावल मुफ्त देने की योजना को अब 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर- PMGKAY Scheme: अब दिसंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन, लाभान्वित होंगे 80 करोड़ लोग; कैबिनेट का अहम एलान

also read this news:
महंगाई भत्ते में चार फीसद की बढ़ोतरी(Four percent hike in dearness allowance)
केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में चार फीसद की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। सरकार के इस फैसले से केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी 1 जुलाई, 2022 से क्रमशः बढ़े हुए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) के हकदार होंगे। पढ़ें पूरी खबर- केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, कैबिनेट ने महंगाई भत्ता 4 फीसद बढ़ाने को दी मंजूरी

पीएम मोदी ने फैसलों की तारीफ की(PM Modi praised the decisions)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की समय सीमा को बढ़ाए जाने के फैसले से पूरे भारत में करोड़ों लोगों को लाभ होगा।
रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास(Railway stations will be redeveloped)
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने 199 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का फैसला किया है। सरकार के फैसले के मुताबिक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, CSMT रेलवे स्टेशन और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन सहित इन सभी रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास में 60,000 करोड़ रुपए की लागत आएगी। केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बसों, ऑटो और मेट्रो रेल सेवाओं के साथ ट्रेन सेवाओं को एकीकृत करेगा।