logo

राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ बजता था इस पॉप सिंगर का गाना बर्फ से गिरकर दीमा नोवा की मौत,

दीमा नोवा ने साल 2012 में इलिया गदायेव के साथ अपना बैंड क्रीम सोडा लॉन्च किया था. इसके बाद उन्होंने अपने चार स्टूडियो एलबम भी रिलीज किए थे.

 
d
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रुसी राष्ट्रपति पुतिन का अपने गाने से आलोचना करने वाले पॉप सिंगर दीमा नोवा एक हादसे का शिकार हो गए और उनकी जान चली गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नोवा रविवार को एक नदी पार कर रहे थे, तभी वो बर्फ से गिर गए. इस दौरान नोवा के साथ उनके भाई और तीन दोस्त भी मौजूद थे. यह लोग वोल्गा नदी को पार कर रहे थे जो जमी हुई थी. इसी दौरान ये लोग बर्फ से गिरकर नीचे चले गए. इस हादसे में उनके दो दोस्त बच गए, जबकि एक की मौत हो गई.

PM Scheme: इन स्कीम से जनता को मिल रहा लाखों का फायदा, मोदी सरकार ने दी लोगों को बड़ी सौगात

 

रिपोर्ट के अनुसार पॉप सिंगर दीमा नोवा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर एक गाना गाया था, जिसमें उन्होंने पुतिन की जमकर आलोचना की थी. इस गाने के बाद नोवा ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

इतना ही नहीं इस गाने की लोकप्रियता का आलम यह था कि रूस में पुतिन के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में लोग इस गाने का इस्तेमाल कर रहे थे. बता दें नोवा यह गाना एक्वा डिस्को जमकर वायरल हुआ, जो लोगों की जुबां पर चढ़ गया. इसकी लोकप्रियता का आलम यह था कि जब रुस ने यूक्रेन पर हमला किया, तब कुछ लोगों ने पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने यह गाना विरोध जताने के लिए गाया.

गुरु चंद्र युति: गजलक्ष्मी योग बना देगा इन लोगों को मालामाल, करे 48 घंटे का इंतजार

 

बता दें कि इस गाने में पॉप सिंगर दीमा नोवा ने रुसी राष्ट्रपति पुतिन के बंगले की आलोचना भी की थी. दरअसल दीमा नोवा का असली नाम दिमित्री स्विरगुनोव था. हालांकि इस नाम से बहुत कम लोग उन्हें जानते थे.

दीमा नोवा के मौत की जानकारी उनके म्यूजिक बैंड क्रीम सोडा के इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर की गई थी. इस पोस्ट में मौत की पुष्टी करते हुए लिखा कि दीमा नोवा के साथ हादसा हो गया, वह अपने दोस्तों के साथ वोल्गा नदी को पार कर रहे थे, तभी वह बर्फ के नीचे गिर गए.

इसके बाद मंगलवार को म्यूजिक बैंड ने दीमा और उनके दोस्तों की तस्वीरें भी पोस्ट की और लिखा कि इस बात की आधिकारिक पुष्टि हो गई है कि दीमा और उनके दोस्त गोशी की मौत हो गई है. दीमा ने साल 2012 में इलिया गदायेव के साथ अपना बैंड क्रीम सोडा लॉन्च किया था. इसके बाद उन्होंने अपने चार स्टूडियो एलबम भी रिलीज किए थे.