logo

कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच टक्कर की पूरी सच्चाई आई सामने, ऐसे हुए थे हादसे में 233 लोगो की मौत..

कोरोमंडल एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल में कोलकाता के हावड़ा स्टेशन और तमिलनाडु के चेन्नई के बीच चलती है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला.

 
कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच टक्कर की पूरी सच्चाई आई सामने, ऐसे हुए थे हादसे में 233 लोगो की मौत..
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को तीन ट्रेनों की टक्कर हो गई है. यहां बहनागा स्टेशन के पास SMVB-हावड़ा एक्सप्रेस (12864), कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर हुई है.सबसे पहले हावड़ा एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर हुई, उसके बाद मालगाड़ी कोरोमंडल से जा टकराई. हादसे में 233 लोगों की मौत हो गई. कोरोमंडल एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल में कोलकाता के हावड़ा स्टेशन और तमिलनाडु के चेन्नई के बीच चलती है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला. 

एक झटके में ट्रेन बेपटरी हुई और चीख-पुकार मच गई. बोगी पलटने से कई यात्री अंदर फंस गए थे. उन्हें रेस्क्यू करने में दिक्कत हो रही है. रेस्क्यू टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है.

ट्रेन नंबर 12841 कोरोमंडल एक्सप्रेस शालीमार (पश्चिम बंगाल) रेलवे स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल तक जाती है. यह ट्रेन करीब 1659 किमी का सफर 25 घंटे में कवर करती है. शुक्रवार को कोरोमंडल ट्रेन शालीमार स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से 10 मिनट देरी यानी दोपहर 3.30 बजे से निकली. कुछ ही मिनट बाद ट्रेन ने समय कवर कर लिया. 253 किमी दूर बाहानगा बाजार स्टेशन के पास हादसे का शिकार हो गई. जानिए 5 घंटे में किस-किस स्टेशन पर ट्रेन पहुंची...

3.36 PM: संतरागाची जंक्शन
5.00 PM: खड़गपुर जंक्शन
6.30 PM: बालासोर
6.47 PM: नीलगिरी रोड
6.52 PM: खंतरापारा
6.56 PM: पंपाना
8.30 PM: बाहानगा बाजार

जानकारी के मुताबिक, हादसे में कुल 15 बोगी पटरी से उतरीं. इनमें 7 बोगी पलट गईं थीं. 4 कोच तो रेल पटरी को तोड़कर बाहर निकल गए. हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई.

रेलवे ने कहां-कहां हेल्पलाइन नंबर जारी किए

हावड़ा- 033 - 26382217 
खड़गपुर- 8972073925, 9332392339
बालासोर- 8249591559, 7978418322
शालीमार (कोलकाता) - 9903370746
रेलमदद- 044- 2535 4771

चेन्नई में कंट्रोल ऑफिस और स्पेशल बूथ खोला गया है. वहां हेल्प लाइन नंबर 044- 25330952, 044-25330953 और 044-25354771 पर संपर्क किया जा सकता है. वहीं, हादसे के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से अभी तक 5 ट्रेनों को रद्द किया गया है. पुरी एक्सप्रेस 12837, यशवंतपुर एक्सप्रेस 12863, संतरागाछी पुरी स्पेशल 02837, शालीमार-संबलपुर 20831, चेन्नई मेल 12839 को रद्द किया गया है.

50 एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं 

ओडिशा के मुख्य सचिव ने बताया कि मौके पर 50 एंबुलेंस भेजी गई हैं. हालांकि, घायलों की संख्या अधिक होने के कारण अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं. मौके पर प्रशासन की मदद से बसें मंगाई गई हैं. इन बसों के जरिए भी घायलों को अस्पताल भेजा जाएगा. इससे पहले एडिशनल डीएमईटी ने बताया था कि हमने 15 एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेज दिया है. घायलों को सोरो सीएचसी में शिफ्ट करना शुरू कर दिया गया है. कुछ को बेहतर इलाज के लिए रिफर भी किया जा सकता है. बालासोर मेडिकल कॉलेज में 10 यात्रियों को भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़े:क्या आपका भी सपना है सरकारी टीचर बनने का, तो इस वेबसाइट से करें अप्लाई...

मालगाड़ी पर चढ़ गई एक्सप्रेस ट्रेन

जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी की टक्कर के बाद एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए. घायल यात्रियों को बालासोर मेडिकल कॉलेज, सोरो में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और गोपालपुर और खांटापाड़ा के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. मौके की तस्वीरें सामने आई हैं. इनमें देखा जा रहा है कि टक्कर के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस का इंजन मालगाड़ी पर चढ़ गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों ट्रेनें एक ही रेलवे ट्रैक पर थीं. हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच शुरू कर दी गई है.

ओडिशा सरकार ने दिए निर्देश

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) के कार्यालय ने बताया कि टीमों को दुर्घटनास्थल पर तलाशी और बचाव अभियान के लिए भेजा गया है. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मल्लिक और एसआरसी के वरिष्ठ अधिकारियों को अभियान की निगरानी के लिए निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़े:'असिस्टेंट लोको पायलट' Indian railway की नई बम्पर भर्ती, करें आवेदन!

मौके पर पहुंचीं रेस्क्यू टीमें

ओडिशा सरकार अभियान में मदद के लिए दुर्घटनास्थल पर जनरेटर और रोशनी की भी व्यवस्था कर रही है. 22 सदस्यों की पहली एनडीआरएफ टीम साइट पर पहुंच गई है और 32 और सदस्यों के शीघ्र ही आने की उम्मीद है. बालासोर के जिला मजिस्ट्रेट को भी निर्देश दिया गया है कि वे सभी आवश्यक व्यवस्था करने के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंचें और राज्य स्तर से किसी भी अतिरिक्त मदद की आवश्यकता होने पर एसआरसी को सूचित करें.