logo

सदन से सड़क तक बढ़ेगी NPS बनाम OPS की बहस भारत तक फ्रांस पेंशन बिल के विरोध की आंच?

France Pension Reform: फ्रांस में रिटायरमेंट की उम्र को लेकर विरोध प्रदर्शन पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बनाम नई पेंशन योजना (एनपीएस) के मुद्दे पर भारत में विरोध के ही जैसा है.

 
 सदन से सड़क तक बढ़ेगी NPS बनाम OPS की बहस भारत तक फ्रांस पेंशन बिल के विरोध की आंच?
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रिटायरमेंट की उम्र की आग में फ्रांस जल रहा है. सरकार ने पेंशन बिल पास करके रिटार्यमेंट की उम्र को 62 से बढ़ाकर 64 कर दिया गया है. फ्रांस 24′ की रिपोर्ट के मुताबिक, नई भर्तियां हुई नहीं हैं, जिसके कारण सरकार को ये कदम उठाना पड़ा और प्रदर्शन की स्थिति बनी है. ये तो बात रही फ्रांस की, ऐसा माना जा रहा है कि भारत का हाल भी कुछ ऐसा ही हो सकता है.

बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपने राजनीतिक जीवन के सबसे कठिन समय का सामना कर रहे हैं. सोमवार को उनकी सरकार को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा, हालांकि वह बच गई. अगर यह सफल होता, तो राष्ट्रपति को नए चुनाव कराने पड़ते.

फिलहाल भारत की बात करें तो यहां भी पुरानी पेंशन योजना की तुलना में नई पेंशन योजना के लाभों को लेकर बहस छिड़ी हुई है. फ्रांस में रिटायरमेंट की उम्र को लेकर विरोध प्रदर्शन पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बनाम नई पेंशन योजना (एनपीएस) के मुद्दे पर भारत में विरोध के ही जैसा है

यह भी पढ़ें-Bageshwar Dham Sarkar Chhatarpur : बागेश्वर धाम कैसे जाएँ, जानिए पूरी जानकारी

. बता दें कि साल 2004 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया था और नई पेंशन योजना लागू कर दी थी.

कर्मचारी के अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन

पुरानी व्यवस्था के हिसाब से पेंशन कर्मचारी के अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत होता था और पूरी राशि का भुगतान सरकार ही करती थी. वहीं अब नई व्यवस्था में सरकारी कर्मचारियों को अपने वेतन और महंगाई भत्ते का 10 फीसदी सेवानिवृत्ति कोष में देना होता है. सरकार पेंशन के लिए 14 फीसदी तक का भुगतान करती है.

एनपीएस और पेंशन बिल एक जैसे

यह भी पढ़ें-Vivo का ये स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, फीचर्स जानकर हो जाऐंगे हैरान

कुछ विशेषज्ञों के मुताबिक भारत की नई पेंशन योजना (एनपीएस) और फ्रांस में प्रस्तावित पेंशन सुधार कई मायनों में एक जैसी ही है. एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों का उद्देश्य पेंशन प्रणाली की वित्तीय स्थिरता से निपटना है. दोनों सरकारों का तर्क है कि पेंशन भुगतान के बोझ को कम करने के लिए सुधार आवश्यक हैं.

पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग

भारत के कई राज्यों में सरकारी कर्मचारी अब पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग कर रहे हैं. पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लागू करने के लिए एक समिति का गठन किया है. अन्य राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और छत्तीसगढ़ ने पहले ही नई पेंशन योजना को खारिज कर दिया है.

तीन सदस्यीय समिति का गठन

वहीं महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने पुरानी और नई पेंशन योजनाओं का तुलनात्मक अध्ययन करने के लिए तीन सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा के बाद, सरकारी कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को वापस ले लिया है. राज्य के कर्मचारियों का तर्क है कि वह नई योजना के तहत सेवानिवृत्ति के बाद कम पेंशन पर कैसे जीवन यापन करेंगे. हरियाणा में भी कर्मचारी पुरानी व्यवस्था में बदलाव की मांग कर रहे हैं.