logo

एक बार फिर सामने आयी जननी की पीड़ा, 5 किमी पैदल चलने के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला

ओड़िशा में महिलाओं की आधारभूमि सुविधाओं की कमी के कारण आए दिन प्रदेश के दूर दराज इलाकों से दिल को दहला देने वाली घटनाएं सामने आती रही हैं।
 
एक बार फिर सामने आयी जननी की पीड़ा, 5 किमी पैदल चलने के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update. कभी गर्भवती महिलाओं को खाट पर लादकर एम्बुंलेंस तक पहुंचाया जा रहा है तो कभी एम्बुलेंस ना मिलने से मरीजों को अस्पताल तक खाट पर लादकर लाया जा रहा है।

 

प्रदेश में इस तरह की घटना तब हो रही जब नवीन पटनायक सरकार लगातार विकास को सर्वोपरि बताते हुए खुद को लगातार विकासमुखी सरकार बता रही है।

 

Also Read This News- Indian Railway : IRCTC पासवर्ड के बिना बुक कर सकेंगे टिकट, कोई ट्रेन नहीं छूटेगी


जानकारी के मुताबिक ऐसी ही एक घटना पुन: कंधमाल जिले के फुलवाड़ी फिरिंगिया प्रखंड के मातापदर गांव में सामने आयी है।

गांव तक सड़क ना होने के कारण गांव में एंबुलेंस नहीं पहुंच पायी और फिर गर्भवती महिला को पहले पैदल और फिर आटो से अस्पताल पहुंचाया गया।

pregnenet women

खबर के मुताबिक गांव के चंद्रिका कहर को प्रसव पीड़ा होने पर एक आशा कर्मी के जरिए एंबुलेंस को फोन किया गया। लेकिन भृंगियोड़ी मुख्य मार्ग से मातापदर तक 6 किमी तक सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। यहां तक उक्त जगह पर ऑटो भी नहीं पहुंच पाया।

मालूम हो कि अंत में, परिवार ने चंद्रिका को 5 किमी तक पैदल ही ले गए। इसके बाद में आटो के जरिए भृंगियोड़ी गांव ले गए। वहां उसे मोबाइल डिलीवरी वैन में सवार कर फिरिंगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

मेडिकल में चंद्रिका ने एक बेटे को जन्म दिया। हालांकि मां और नवजात बच्चे की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें फुलबाणी जिला मुख्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

यहां उल्लेखनीय है कि बारंबार इस तरह की घटना सामने आ रही है फिर भी सरकार एवं प्रशासन के कानों के नीचे जूं तक नहीं रेंग रही है। नवीन पटनायक सरकार विकास के ढिंढोंरे पीटती है मगर दुर-दराज के जिलों में स्वास्थ्य एवं परिवहन सेवा की स्थिति कैसी है वह इस घटना से पता चल रही है।

Also Read This News- October माह में इन बदलावों से पेमेंट सिस्टम से लेकर Amazon, Flipkart खरीद पर पड़ेगा असर

आखिर कब तक दूर दराज के गावों में स्वास्थ्य सेवा एवं जरूरी आधारभूमि सेवा स्वभाविक होगी उस पर प्रश्नचिन्ह लगे हुए हैं।


# bhubanehwar-common-man-issues # Odisha News Update # Odisha Pregnant woman News # Odisha Villege # Pregnant woman # Odisha news