logo

POK में फिर से शुरू हो सकती है यात्रा

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक और तीर्थयात्रा बहाल हो सकती है. करतारपुर कॉरिडोर के बाद अब शारदा पीठ तीर्थयात्रा को फिर से खोलने की मांग उठी है. इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा है जान लीजिए.

 
k
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधार को कहा कि केंद्र सरकार शारदा पीठ तीर्थ यात्रा के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में एक कॉरिडोर को खोलने पर विचार करेगी. अमित शाह ने बुधवार को कुपवाड़ा जिले के तीतवाल में शारदा देवी मंदिर के वर्चुअली उद्घाटन के मौके पर यह बात कही है.

Fault in Xiaomi:अगर Xiaomi के इन स्मार्टफोन को करते हैं यूज, तो तुरंत कर लें ये काम

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर इस तरह का कदम उठाया जाता है तो जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तीतवाल में नियंत्रण रेखा (LoC) को फिर से खोलने की जरूरत होगी. 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद इसे अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन अब इसे खोलने की मांग उठी है.

प्राचीन शारदा मंदिर पीओके में नियंत्रण रेखा के उस पार नीलम घाटी में स्थित है. केंद्रीय मंत्री शाह को ओर से मंदिर के उद्घाटन वाले कदम को एक नये युग की शुरुआत के तर्ज पर देखा जा रहा है. अगर ऐसा होता है तो भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में आई कड़वाहट में कमी भी देखने को मिल सकती है.

हालांकि, कॉरिडोर को खोलने के लिए काफी कुछ पाकिस्तान के रवैये पर भी निर्भर करता है. करतारपुर कॉरिडोर को खोलने के लिए सबसे पहले पाकिस्तान ने ही भारत सरकार से अपील की थी. जिसके बाद इसे खोला गया और भारत की ओर से पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन किया था.

Xiaomi 12 ultra is about to launch, know amazing and powerfull feature

शारदा देवी मंदिर का निर्माण एलओसी के काफी करीब और किशनगंगा नदी के तट पर किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत सरकार कॉरिडोर को खोलने का प्रयास करेगी, इसमें कोई दो राय नहीं है. दरअसल, रविंदर पंडिता ने केंद्रीय गृह मंत्री से करतारपुर कॉरिडोर की तर्ज पर शारदा पीठ कॉरिडोर खोलने की मांग की थी.

जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्ज खत्म किए जाने के बाद क्रॉस एलओसी व्यापार और श्रीनगर और मुजफ्फराबाद के बीच बस सेवाओं को भी भी बंद कर दिया गया था. अगर शारदा पीठ जाने वाले यात्रियों के लिए पीओके में कॉरिडोर खोला जाता है तो भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध को बहाल करने की दिशा में यह पहला बड़ा कदम होगा.