logo

PM मोदी बदल सकते हैं फैसला,राहुल गांधी के पक्ष में खड़ा हुआ ये US सांसद

अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने ट्वीट करके कहा कि संसद से राहुल गांधी का निष्कासन गांधी और भारत के मूल्यों पर आघात है. यह वह भारत नहीं है जिसके लिए मेरे दादाजी ने कुर्बानी दी थी.

 
PM Modi can change the decision, this US MP stands in favor of Rahul Gandhi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत की संसद में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सदस्यता खत्म होने की गूंज अमेरिका तक सुनाई दे रही है. अमेरिका में भारतीय मूल के सांसद रो खन्ना ने शुक्रवार को राहुल गांधी को अयोग्य घोषित करने पर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई गांधीवादी विचारधारा और भारत के मूल्यों पर आघात है.

दरअसल 2019 में दर्ज एक आपराधिक मानहानि के मामले में गुरुवार को गुजरात के सूरत की एक कोर्ट ने राहुल को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई. वहीं इसके बाद शुक्रवार को उनकी संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई.\


यह भी पढ़ें-Fault in Xiaomi:अगर Xiaomi के इन स्मार्टफोन को करते हैं यूज, तो तुरंत कर लें ये काम

भारत के मूल्यों पर आघात

अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने ट्वीट करके कहा कि संसद से राहुल गांधी का निष्कासन गांधी और भारत के मूल्यों पर आघात है. यह वह भारत नहीं है जिसके लिए मेरे दादाजी ने कुर्बानी दी थी. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए उन्होंने लिखा कि भारतीय लोकतंत्र को बचाने के लिए आपके पास इस फैसले को पलटने की ताकत है.


यह भी पढ़ें-Xiaomi 12 ultra is about to launch, know amazing and powerfull feature

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक रो खन्ना सिलिकॉन वैली का प्रतिनिधित्व करते हैं. इसके अलावा वह भारत और भारतीय-अमेरिकियों पर अमेरिकी संसद के कॉकस के सह-अध्यक्ष हैं. रो खन्ना ने लोकतंत्र को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस मामले में दखल देने की अपील की है.

अभिव्यक्ति की आजादी खत्म करने का आरोप

अमेरिकी सांसद के अलावा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के उपाध्यक्ष जॉर्ज अब्राहम ने भी राहुल सदस्यता रद्द होने को गलत ठहराया. उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई करके मोदी सरकार अभिव्यक्ति की आज़ादी को खत्म कर रही है.