Pakistan News: रिटायर्ड जनरल बाजवा पर लगा आरोप
Update: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया है कि तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने उन पर भारत के साथ दोस्ताना रिश्ते कायम करने के लिए दबाव डाला था।
भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध अकसर कश्मीर मुद्दे और आतंकवाद को लेकर तनावपूर्ण रहे हैं। धारा 370 हटाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में कड़वाहट आई।
लाहौर के जमां पार्क स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान इमरान खान ने दावा किया कि जनरल बाजवा ने उन पर भारत के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाने के लिए दबाव बनाया। इससे हमारे रिश्ते खराब हुए।
इमरान ने दोहराया कि जबतक कि जम्मू-कश्मीर की विशेष स्थिति को बहाल नहीं किया जाए, तबतक उससे शांति वार्ता नहीं करनी चाहिए।
इमरान ने बाजवा पर न केवल अपने देश को गिराने का आरोप लगाया जिसने आर्थिक तबाही की नींव भी रखी, बल्कि साथ ही उनकी पार्टी के सदस्यों और पत्रकारों के खिलाफ अत्याचार भी किए। उन्होनें यह भी आरोप लगाया कि बाजवा मुझे मरवाना चाहते थे।
आपको बता दें कि जनरल बाजवा लगातार दो कार्यकाल के बाद बीते साल 29 नवंबर को रिटायर हुए थे। अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद से ही इमरान खान का जनरल (रिटायर्ड) बाजवा के साथ टकराव चल रहा है।
पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों के चुनाव में देरी को लेकर इमरान ने PML-N के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन प्रांतों में चुनाव कराने में देरी से भ्रष्टाचारियों को फायदा होगा।
उन्होनें कहा कि पीटीआई को कुचलने और उन्हें खत्म करने की उम्मीद में चुनाव में देरी की जा रही हैं। इमरान ने कहा कि अगर 90 दिनों में चुनाव नहीं हुए तो पाकिस्तान संविधान के बिना होगा।