logo

Pakistan Election: पाकिस्तान में आज आम चुनाव, प्रधानमंत्री पद के लिए नवाज शरीफ और बिलावल भुट्टो के बीच मुक़ाबला

Pakistan Election: पाकिस्तान में आज आम चुनाव है। इस चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए नवाज शरीफ और बिलावल भुट्टो अपनी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं दोनों की पार्टियां मुख्य मुकाबले में है, जबकि इमरान खान जेल में हैं इसलिए उनकी पार्टी के ज्यादातर उम्मीदवार निर्द​लीय चुनाव लड़ रहे हैं। आज ही परिणाम भी आ जाएगा।

 
Pakistan Election
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: पाकिस्तान में हिंसा और आतंकवाद के बीच आज आम चुनाव हो रहा है। इस बार चुनाव में मुख्य मुकाबला नवाज शरीफ की पार्टी मुस्लिम लीग 'एन' और बिलावल भुट्टो की पार्टी पीपीपी यानी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के बीच है। वहीं तहरीक ऐ इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान जेल में हैं। आज हो रहे चुनावी मतदान के लिए 26 करोड़ बैलेट पेपर छापे गए हैं। जबकि नई सरकार चुनने के लिए कुल 22 करोड़ की जनसंख्या में से 12.69 करोड़ मतदाता नई सरकार चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। भारत के विपरीत पाकिस्तान में आज भी बैलेट पेपर से चुनाव होता है। पाकिस्तान में जिस दिन चुनाव होता है, उसी दिन रिजल्ट आने की परंपरा है। इस परंपरानुसार आज ही चुनाव रिजल्ट भी आ जाएगा। पाकिस्तान में होने वाले चुनाव के पल पल की खबरों के लिए बने रहिए इंडिया टीवी डिजिटल के साथ।

नवाज शरीफ के समर्थन में सेना, बिलावल का भविष्य भी दांव पर

इस बार पाकिस्तान आर्मी का पूरा सपोर्ट नवाज शरीफ की ओर है। ऐसे में नवाज शरीफ के एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने की संभावना सबसे तगड़ी है। वहीं यह चुनाव बिलावल भुट्टो का राजनीतिक भविष्य भी तय करेगा।

पाकिस्तान में 30 हजार मतदान केंद्र संवेदनशील

पाकिस्तान में शांतिपूर्ण चुनाव करवाना पाकिस्तान के चुनाव आयोग के लिए बड़ी चुनौती है। इसी बीच आयोग का कहना है कि 44 हजार पोलिंग स्टेशन सामान्य हैं जबकि 29,985 को संवेदनशील क्षेत्रों में हैं। वहीं, 16,766 अत्यिधक संवेदनशील हैं।

जानिए कितने हिंदू वोटर्स डालेंगे वोट

पाकिस्तान में 36 लाख अल्पसंख्यक वोटर है, जिसमें 18 लाख हिंदू वोटर हैं। सभी मतदाता वोटर मतपत्र के जरिए मतदान करेंगे। पाकिस्तान में बैलट पेपर से वोट डाले जाने के ठीक बाद मतगणना शुरू जाएगी। पोलिंग बूथ पर अधिकारी हाथ से वोटों की गिनती करेगें और देर रात नतीजे आने की उम्मीद है। यहां आम चुनाव के लिए 26 करोड़ बैलेट पेपर छापे गए हैं, जिसका कुल वजन करीब 2100 टन है। 

चुनाव के लिए 6.50 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात, सेना से जनता नाराज

पाकिस्तान आम चुनाव को लेकर 6 लाख 50 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैना​त किया गया है। वहीं आर्मी से नाराज लोग नारा लगा रहे हैं कि पाकिस्तान आर्मी ने नवाज शरीफ की पार्टी को सेलेक्ट कर लिया है। ऐसे लोगों का मानना है कि आर्मी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहती है।

Read this also: 5 से 7 हजार रुपये लगाकर आज ही शुरु करें ये Bussiness, होगी मोटी कमाई