logo

‘ढेरों अरमान, लबों पर मुस्कान, लाल जोड़े में निक्की’, देखिए फोटोज

दिल्ली के बहुचर्चित निक्की हत्याकांड में आरोपी साहिल के कबूलनामे के बाद उसकी शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई है. इन तस्वीरों में जयमाल लेकर एक दूसरे के सामने खड़े साहिल और निक्की बहुत खुश नजर आ रहे हैं.
 
‘ढेरों अरमान, लबों पर मुस्कान, लाल जोड़े में निक्की’, देखिए फोटोज 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह तस्वीरें उस समय की है जब निक्की और साहिल शादी करने के लिए ग्रेटर नोएडा के डेल्टा स्थित आर्यसमाज मंदिर पहुंचे थे. जहां दोनों ने एक दूसरे को जयमाल पहनाई और फिर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खायीं. लेकिन किसको क्या पता कि यह सात जन्मों का बंधन महज ढाई साल में ही इस कदर बिखर जाएगा.


इन तस्वीरों में निक्की शादी के लाल जोड़े में है. चेहरे पर मामूली श्रृंगार है, लेकिन खुशी साफ नजर आ रही है. वह नई नवेली दुल्हन की तरह सहमी सहमी सी है. वहीं खुद साहिल शादी के बंधन में बंधने के बाद ऐसे जता रहा है कि उसने दुनिया की सारी खुशी हासिल कर ली है.

शादी के बाद घंटे डेढ़ घंटे तक आर्य समाज मंदिर में ठहरने के बाद दोनों अपने ग्रेटर नोएडा स्थित किराए के फ्लैट में आ गए. हालांकि दोनों पहले से एक साथ रहते थे और पति पत्नी की तरह ही रहते थे. लेकिन यह अवसर उनके लिए कुछ और ही था.


निक्की के पिता को नहीं थी शादी की जानकारी
निक्की के पिता ने शनिवार को पूरे घटनाक्रम पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ऐसी तो नहीं थी. उन्हें तो खुद नहीं पता कि उनकी बेटी ने शादी कर लिया था. वह तो पढ़ने के लिए गई थी.

इस दौरान वह कई बार घर भी आई, लेकिन उसने कभी किसी को नहीं बताया कि उसने शादी कर ली है. निक्की के पिता सुनील यादव ने कहा कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से वह संतुष्ठ हैं.

इस वारदात के सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अब उनकी यही इच्छा है कि हत्यारोपी साहिल को भी फांसी की सजा हो जाए और यह सजा का ऐलान जल्द से जल्द हो.