अयोध्या में ही नही बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में भी 150 एकड़ में बनेगा राम का भ्वय मंदिर
Haryana Update: जय श्री राम के नारे पूरे देश में गूंज रहे हैं। घर-घर में दीप जलाए जा रहे हैं।देश के हर मंदिर में सजावट की जा रही है। कई जगहों पर हवन यज्ञ हो रहे हैं। क्योंकि रामलाल लगभग 500 साल बाद अपने घर आ रहे हैं। यानी अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। आप यह सुनकर दंग रह जाएंगे कि पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर बनने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय वैदिक ऐतिहासिक ट्रस्ट ने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में एक मंदिर बनाने का फैसला किया है। हरियाणा पब्लिक कमिशन के पूर्व सदस्य हरेंद्र पाल राणा को ट्रस्ट का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया।
हरेंद्र पाल राणा ने कहा कि अब सात समंदर पार भी जय श्री राम के नारे सुनने लगे हैं। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में बनने वाले मंदिर का निर्माण लगभग 120 एकड़ जमीन पर होगा और 721 फीट ऊंचा होगा। इस मंदिर में रामायण के सभी महापुरुषों के नाम पर काम चल रहा है। यहाँ भगवान राम का मंदिर, सीता वाटिका, हनुमान वाटिका, जटायु बाग, शबरी वन, जामन सदन, नल नील तकनीकी केंद्र, गुरु वशिष्ठ ज्ञान केंद्र और रामायण सदन नामक एक पुस्तकालय बनाया जाएगा। जिसमें भारत की प्राचीनता का पता लगाया जा सकेगा।
विदेश से शुरू होगी राम यात्रा और पहुंचेगी भारत
उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में बनने जा रहा विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर, जिसकी शोभा यात्रा 27 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ से प्रारंभ होगी. 28 को सिंगापुर आएगी, 1 मार्च को दिल्ली आएगी, 2 मार्च को लखनऊ से होते हुए 3 मार्च को अयोध्या पहुंच कर ट्रस्ट के सभी गणमान्य लोग रामलाल के दर्शन करेंगे. इसके साथ ही ट्रस्ट के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. हरेंद्र राणा ने बताया कि आज भारत में ही नहीं, बल्कि भारतीय लोग जो ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं, जिनकी संख्या करीब 1 लाख से ज्यादा है, वह भी अपने सनातन धर्म में पूजने जाने वाले देवी-देवताओं के दर्शन वहीं विदेश में कर सकेंगे।
Read this also: PPF Investment: एक महीने में ही पा सकते हैं लाखों का रिटर्न, पब्लिक प्रोविडेंट फंड का बड़ा मौका