logo

Weather Update: दिल्ली से पंजाब तक में बदला मौसम, IMD का लेटेस्ट अलर्ट

Weather Update: देश के ज्यादातर हिस्सों में अब गर्मी (Heat) तेजी से बढ़ती जा रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान (Minimum temperatures) के धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है.
 
Weather Update: दिल्ली से पंजाब तक में बदला मौसम, IMD का लेटेस्ट अलर्ट
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Weather Update:  देश के ज्यादातर हिस्सों में अब गर्मी (Heat) तेजी से बढ़ती जा रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान (Minimum temperatures) के धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक अगले 2-3 दिनों के भीतर कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक के उत्तरी भागों के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान (Maximum temperatures) 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच तक पहुंच जाने की संभावना है.

जबकि पश्चिमी राजस्थान में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक (3.1°C से 5.1°C ज्यादा) दर्ज किया गया है.

आईएमडी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों, पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक में

अधिकतम तापमान
(Maximum temperatures) सामान्य से काफी अधिक (5.1 डिग्री सेल्सियस या अधिक) पाया गया है. आईएमडी के मुताबिक अगले 4 दिनों के दौरान गुजरात राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान (Minimum temperatures) में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

जबकि अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है और बाद के 4 दिनों के दौरान इसमें 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

आईएमडी के मुताबिक हिमालय के पश्चिमी इलाके में एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय है. इसके असर से 18 फरवरी तक जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से छिटपुट बारिश (rainfall) और बर्फबारी (snowfall) होने की संभावना है.

15 फरवरी को भी उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में तेज हवा (20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) चलने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में मौसम में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. देश के बाकी हिस्सों में मौसम के सूखा रहने की संभावना है.