logo

Interpol Conference: इंटरपोल सम्मेलन में इस सवाल पर मुंह छिपाकर भागे PAK अधिकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ सम्मेलन की शुरुआत हुई। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में इंटरपोल के 195 सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल हो रहे हैं, जिसमें पाकिस्तान के अधिकारी भी शामिल हैं।
 
Interpol Conference: इंटरपोल सम्मेलन में इस सवाल पर मुंह छिपाकर भागे PAK अधिकारी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Pakistan : दिल्ली के प्रगति मैदान में इंटरपोल का सम्मेलन हो रहा है, जिसकी शुरुआत आज यानी मंगलवार से हुई। इंटरपोल की 90वीं महासभा 18 से 21 अक्टूबर तक होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ सम्मेलन की शुरुआत हुई। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में इंटरपोल के 195 सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल हो रहे हैं, जिसमें पाकिस्तान के अधिकारी भी शामिल हैं।(The conference began with Prime Minister Narendra Modi's address. According to the information, delegations of 195 member countries of Interpol are participating in this meeting, including officials of Pakistan.)

सम्मेलन के पहले दिन पाकिस्तान के अधिकारियों को आतंकी हाफिज सईद और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम(Hafiz Saeed and underworld don Dawood Ibrahim) पर सवाल से गुजरना पड़ा।

DoT : पहली सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Elon Musk की Starlink नहीं ISRO ने लॉन्च की, हाई-स्पीड Internet मिलेगा

एक पत्रकार ने पाकिस्तान के संघीय जांच एजेंसी (FIA) के महानिदेशक मोहसिन बट से सवाल किया कि वे हाफिज सईद और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम(Hafiz Saeed and underworld don Dawood Ibrahim) को भारत को सौंपेंगे।

इसपर उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। पत्रकार के सवाल पर मोहसिन बट इधर-उधर देखने लगे। वह अपने मुंह पर उंगली रखते नजर आए। 

"वर्ष में एक बार बैठक"("meeting once a year")

बता दें कि महासभा इंटरपोल की सर्वोच्च शासी निकाय है और इसके कामकाज से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए वर्ष में एक बार बैठक करती है। लगभग 25 वर्षों के अंतराल के बाद भारत में इंटरपोल महासभा की बैठक हो रही है।
This last happened in 1997. India's proposal to host the Interpol General Assembly in 2022 in New Delhi to coincide with the 75th year of India's independence was accepted. The event provides an opportunity to showcase the best practices in the law and order system of India to the whole world.
कार्यक्रम के इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah), इंटरपोल के अध्यक्ष अहमद नासर अल रायसी और महासचिव श्री जुर्गन स्टॉक, सीबीआई निदेशक भी मौजूद रहेंगे। 

"पाकिस्तान के कराची में रहता है Dawood Ibrahim!"

दाऊद इब्राहिम(Dawood Ibrahim) के छोटे भाई इकबाल कासकर ने भी पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय और एनसीबी(NCB) की पूछताछ में कबूल किया था, कि दाऊद इब्राहिम और उनका गिरोह सहित परिवार के अन्य सदस्य पाकिस्तान के कराची में रहते हैं।

इकबाल कासकर को उगाही और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मुंबई में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कई जांच एजेंसियों ने अलग-अलग दाऊद के भाई इकबाल से पूछताछ की थी।

"दाऊद इब्राहिम के भांजे से ईडी(ED) की पूछताछ"

इसके अलावा दाऊद इब्राहिम के भांजे अलीशाह पारकर ने भी ईडी(ED) की पूछताछ में जानकारी दी थी कि उसे कई लोगों से पता चला है कि मामा दाऊद इब्राहिम और पत्नी मेहजबीन के पांच बच्चे हैं और सभी पाकिस्तान में ही रहते हैं। हालांकि अलीशाह ने कहा था कि उसका अब दाऊद के परिवार से कोई संबंध नहीं है।