logo

Indian Student stabbed: भारतीय छात्र पर ऑस्ट्रेलिया में चाकू से किए कई वार, हालत गंभीर

एक अज्ञात शख्स गर्ग के पास आया और उससे पैसे मांगते हुए कथित तौर पर धमकी देने लगा। शुभम ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद हमलावर ने उस पर चाकू से कई वार किए और फिर फरार हो गया।
 
Indian Student stabbed: भारतीय छात्र पर ऑस्ट्रेलिया में चाकू से किए कई वार, हालत गंभीर
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Attack on indian Student in Australia: ऑस्ट्रेलिया में 28 वर्षीय छात्र के चेहरे, सीने और पेट पर चाकू से कई वार किए गए हैं। भारतीय छात्र पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, बदमाश ने लूट के इरादे से यह हमला किया। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि घटना 6 अक्टूबर को रात करीब साढ़े 10 बजे की है। 

"हमला हाइवे पर रोककर किया"

पुलिस के मुताबिक, छात्र की पहचान शुभम गर्ग के रूप में हुई है। घटना तब हुई जब शुभम गर्ग पैसिफिक हाइवे पर पैदल चल रहा था।

Model Arrested: मां के साथ मिलकर ये गंदा काम करती थी मॉडल, अब हुआ ये
तभी एक अज्ञात शख्स गर्ग के पास आया और उससे पैसे मांगते हुए कथित तौर पर धमकी देने लगा।
शुभम ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद हमलावर ने उस पर चाकू से कई वार किए और फिर फरार हो गया।

"परिवार ने बताया नस्लीय हमला"("Family Reported Racial Attack")

शुभम के पिता रामनिवास गर्ग का कहना है कि न शुभम और न ही उसका कोई दोस्त हमलावर को जानता है।
यह नस्लीय हमला है। शुभम ने आईआईटी मद्रास से पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। वह पिछले महीने ही ऑस्ट्रेलिया गया है, जहां वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहा है।

"सीने, पेट और चेहरे पर किए गए हैं कई वार"

अस्पताल में गर्ग की सर्जरी हुई है, लेकिन वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि गर्ग के चेहरे, सीने और पेट पर चाकू से कई वार किए गए। उसने एक नजदीकी मकान में रह रहे लोगों से मदद मांगी, जिसके बाद उसे रॉयल नॉर्थ शोर अस्पताल ले जाया गया।

"हमला करने वाले को पुलिस ने पकड़ा"("The attacker was caught by the police")

‘डेली टेलीग्राफ’ अखबार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 27 वर्षीय डेनियल नोर्वुड को गिरफ्तार कर उस पर हत्या के प्रयास के आरोप लगाए गए हैं।
अखबार के मुताबिक, डेनियल के घर से कई सामान बरामद किए गए हैं और उन्हें forensic investigation के लिए भेजा गया है।
9वहीं गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सोमवार को हॉर्न्सबाय की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां उसने जमानत की मांग की, लेकिन कोर्ट ने जिसने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया।

"Shubham's family upset, but visa has not been received"

रिपोर्ट के मुताबिक, शुभम के परिवार ने ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए वीजा के लिए आवेदन दिया है लेकिन अभी तक उन्हें वीजा नहीं मिल पाया है। परिवार वीजा के लिए परेशान है और अफसरों से गिड़गिड़ा कर विनती कर रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि शुभम के भाई का वीजा आवेदन अभी प्रोसेस में है। जिला प्रशासन इस मामले में विदेश मंत्रालय के संपर्क में है।