Indian Railway का होली पर यात्रियों को बड़ा तोहफा, 13 स्पेशल ट्रेनों की दी सौगात
Indian Railway Update : उत्तर रेलवे ने 13 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। इसमें से 11 ट्रेन आनंद विहार, पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली से चलेंगी. इसके अलावा पंजाब और हरियाणा से भी कुछ ट्रेनें बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए चलाने की बात हो रही है.
Holi Special Trains : देश में होली जैसे त्योहार को देखते हुए इंडियन रेलवे ने अपनी ओर से तैयारी शुरू कर दी है. इस मौके पर लाखों लोग अपनी कर्मभूमि से जन्मभूमि की ओर जाते हैं.
जिसकी वजह से इस मौके पर ट्रेनों में काफी भीड़ हो जाती है. इस भीड़ को कम करने के इंडियन रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करती है. इस बार भी इंडियन रेलवे ने 13 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान कर दिया है. रेलवे के अनुसार दो दिनों में इन ट्रेनों में के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी.
होली से 1 महीने पहले ही बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग पूरी हो चुकी हैं. जिसकी वजह से लोग रिजर्वेशन सेंटर के बाहर कंफर्म टिकट के लिए भटकते हुए नजर आ रहे हैं.
इसी समस्या को दूर करने के लिए उत्तर रेलवे ने 13 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है. इसमें से 11 ट्रेन आनंद विहार, पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली से चलेंगी. इसके अलावा पंजाब और हरियाणा से भी कुछ ट्रेनें बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए चलाने की बात हो रही है. सबसे ज्यादा ट्रेनें बिहार के लिए चलाई जाएंगी.
यह है होली स्पेशल ट्रेनें
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम रूट डेट और राउंड्स
04066/04065 दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल Exp. पुरानी दिल्ली से पटना 4 मार्च से 12 मार्च तक छह फेरे
04068/04067 फेस्टिवल स्पेशल Exp. नई दिल्ली से दरभंगा 2 मार्च से 10 मार्च तक 6 फेरे
04070/04069 फेस्टिवल स्पेशल Exp. आनंद विहार से सीतामढ़ी 4 मार्च से 14 मार्च तक 4 फेरे
04064/04063 फेस्टिवल स्पेशल Exp. आनंद विहार से जोगबनी 4 मार्च से 14 मार्च तक 4 फेरे
04062/ 04061 सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल Exp. पुरानी दिल्ली से बरौनी 3 मार्च से 11 मार्च तक 4 फेरे
04060/04059 फेस्टिवल स्पेशल Exp. आनंद विहार से जयनगर 3 मार्च से 11 मार्च तक 6 फेरे
04412/04411 फेस्टिवल स्पेशल Exp. आनंद विहार से सहरसा 2 मार्च से 10 मार्च तक 6 फेरे
04048/04047 फेस्टिवल स्पेशल Exp. आनंद विहार से मुजफ्फरपुर 6 मार्च से 9 मार्च तक 4 फेरे
04052/04051 फेस्टिवल स्पेशल Exp. आनंद विहार से वाराणसी 3 मार्च से 13 मार्च तक 8 फेरे
04672/04671 एसवीडीके फेस्टिवल स्पेशल Exp. नई दिल्ली से कटरा 5 मार्च से 13 मार्च तक 4 फेरे
04053/04054 AC फेस्टिवल स्पेशल Exp. आनंद विहार से उधमपुर 6 मार्च से 10 मार्च तक 5 फेरे