logo

History of 13 April : जानिए आज के दिन हुई प्रमुख घटनाएं, आज का इतिहास

Haryana Update : वैसे तो देश-दुनिया में हर वक्त, हर पल कुछ न कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं, कभी- कभी इन्हीं घटनाओं के आधार पर भविष्य के फैसले भी लिए जाते हैं
 
History of 13 April
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : वैसे तो देश-दुनिया में हर वक्त, हर पल कुछ न कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं।

 वैसे तो देश-दुनिया में हर वक्त, हर पल कुछ न कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं। कभी- कभी इन्हीं घटनाओं के आधार पर भविष्य के फैसले भी लिए जाते हैं।

इसके अलावा आने वाली पीढ़ी को इन घटनाओं के बारे में जानना भी जरूरी होता है। आइये आज के दिन हुई प्रमुख घटनाओं पर एक नज़र डालते हैं। 13 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ लाल किले का 1648 में निर्माण पूरा हुआ। सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह ने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की।

यह भी पढ़ें-Weather Update : इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, मौसम का बदला मिजाज, हरियाणा, दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं

वॉरेन हेस्टिंग्स 1772 में ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए। इटली की जंग में 1796 में नेपोलियन ने आस्ट्रिया को हराया। अमेरिका में 1796 में पहला हाथी भारत से लाया गया।

हंगरी को 1849 में गणराज्य बनाया गया। न्ययॉर्क में 1870 में मैट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की स्थापना हुई। सन 1919 में आज ही के दिन ब्रिटिश जनरल डायर ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में सभा कर रहे निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाकर नृशंस हत्याकांड किया।
पेरिस में 1919 में शान्ति सम्मेलन का उद्घाटन हुआ।

बेनिटो मुसोलिनी द्वारा 1919 में इटैलियन फ़ासिस्ट पार्टी की स्थापना की गई। भारत में 1939 में अंग्रजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ। तत्कालीन सोवियत संघ और जापान ने 1941 में तटस्थता समझौते पर हस्ताक्षर किये।

तत्कालीन सोवियत संघ और न्यूजीलैंड के बीच 1944 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए। सन 1952 में स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुआ।
अमेरिका ने 1960 में विश्व के पहले परिवहन उपग्रह ‘ट्रांजिट 1 बी’ का प्रक्षेपण किया।

यह भी पढ़ें-Weather Update : इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, मौसम का बदला मिजाज, हरियाणा, दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं

देश का पहला ध्वजवाहक जहाज “आईएनएस” 1978 में दिल्ली सेवामुक्त हुआ था। अमेरिका ने 1980 में मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया। भारतीय क्रिकेट टीम ने 1984 में शारजाह में पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।

नई दिल्ली में 1994 में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न। अमरीका के गोल्फ़ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स 1997 में 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

शांति के प्रति एलटीटीई प्रमुख वी. प्रभाकरण की प्रतिबद्धता का 2002 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वागत किया। एल.टी.टी.ई. ने 2003 में टोकियो सहायता सम्मेलन का बहिष्कार किया।

यह भी पढ़ें-Haryana News: बिजली संबंधी शिकायत के लिए जारी किए टोल फ्री नंबर, हरियाणा में बिजली विभाग हुआ अलर्ट

विश्वनाथन आनन्द 2005 में चौथी बार ‘विश्व शतरंज चैम्पियन’ बने। गूगल ने 2007 में विज्ञापन सेवा प्रदाता डबल क्लिक का 3.1 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया। पाकिस्तान के पेशावर में 2013 को हुए एक बस में धमाके से आठ लोगों की मौत हो गयी। 13 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञ स्वाति तिरुनल का जन्म 1813 को हुआ।

भारत में उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्यपाल के पद पर कार्यरत रहे हैरी ग्राहम हैग का जन्म 1881 को हुआ। भारत की पहली फिंल्म ‘श्रीपुंडलीक’ का निर्माता, फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म 1890 को हुआ।

हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक चन्दूलाल शाह का जन्म 1898 को हुआ। प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका नजमा हेपतुल्ला का जन्म 1940 को हुआ। भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार वर्मा मलिक का जन्म 1925 को हुआ।

यह भी पढ़ें-PM Modi:यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भारत से मांगी मदद

तंजानिया के राष्ट्रपति रहे जूलियस नायरर का जन्म 1922 को हुआ। 13 अप्रैल को हुए निधन भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार बाबू गुलाबराय का निधन 1963 को हुआ था। फ़िल्म अभिनेता बलराज साहनी का निधन 1973 को हुआ।