logo

Delhi: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर मारी ED ने रेड, जानिए उस पर डिप्टी सीएम ने क्या कहा

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दावा किया कि ईडी ने उनके पीए के घर छापेमारी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
 
delhi deputy cm manish sisodia
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवार को ट्वीट कर दावा किया कि उनके पीए को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिसोदिया ने ट्विटर पर बताया कि आज मेरे पीए के घर ईडी ने छापेमारी की, लेकिन वहां उन्हें कुछ नहीं मिला।

फिर भी मेरे पीए को गिरफ्तार कर लिया। उधर, ईडी ने बताया कि आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पीए को हिरासत में लेकर बयान दर्ज किए गए हैं।

 

Also Read This: Election 2022: BJP का गढ़ जीतने का प्लान तैयार, केजरीवाल ने किया ये ऐलान

 

मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर लिखा, 'इन्होंने झूठी एफआईआर कर मेरे घर रेड करवाई, बैंक लॉकर तलाश लिए, मेरे गांव में जांच कर ली लेकिन मेरे खिलाफ कहीं कुछ नहीं मिला।

आज इन्होंने मेरे पीए के घर पर ईडी की रेड कराई वहां भी कुछ नहीं मिला तो अब उसको गिरफ्तार कर के ले गये हैं। भाजपा वालो! चुनाव में हार का इतना डर।