logo

Cyclone Biporjoy: गुजरात में तूफान बिपोरजॉय ने उखाड़े कई बिजली के खंभे, जानिए कैसा रहेगा आज मौसम

बड़ी खबर! चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय गुजरात में बड़े पैमाने पर तहलका मचा रहा है. इस तूफान ने सब कुछ तहस नहस कर दिया है। यहाँ जानिए कैसे रहेगा आज का मौसम 
 
Cyclone Biporjoy: गुजरात में तूफान बिपोरजॉय ने उखाड़े कई बिजली के खंभे, जानिए कैसा रहेगा आज मौसम
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update:- आपको जानकारी के लिए बता दे चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय गुजरात के तटीय इलाके में पहुँच चुका है. यह सौराष्ट्र और कच्छ(Saurashtra and Kutch) में जबरदस्त कहर उठा रहा है.

 मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अब यह उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ सकता है. जिससे आज राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. इस तूफान से रेल सेवाएं को भी काफी नुकसान हुआ हैं.

 इसको लेकर कई राहत और बचाव दल अलर्ट(Alert) पर हैं. हजारों लोगों को गुजरात में सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है. कच्छ जिले के मांडवी में भारी बरसात हो रही है। 

तूफान के चलते कई गांवों में बिजली काटी गयी 

गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले में 115-120 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं और बारिश ने जबरदस्त कहर बरपाया है. इससे 300 से अधिक बिजली के खंभे टूट चुके हैं.

जिसके चलते लगभग 45 गांवों में बिजली काट दी गयी है. वहीं, चक्रवाती तूफान के चलते गुरुवार की शाम गुजरात के तटीय क्षेत्रों में भूस्खलन(landslide) भी देखा गया है.

स्काईमेट वेदर(skymet weather) की रिपोर्ट के मुताबिक, आज भी गुजरात के कच्छ क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में हवा की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है.

यहां भी हो सकती है बारिश

आज के मौसम के बारे मे बताए तो असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश हो सकती है. इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों में भी वर्षा होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने बताया है कि आज केरल, कर्नाटक, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, गोवा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के अधिकतम इलाकों में गरज-चमक और तेज आंधी के साथ बारिश होने कि संभावना है.

इसके साथ भी आज ओडिशा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बन रही है.

Tags:-

Cyclone Biparjoy Live, गुजरात में चक्रवाती तूफान,चक्रवात बिपरजॉय अलर्ट,चक्रवात बिपरजोय,Cyclone Biparjoy Live Updates,बिपरजॉय तूफान गुजरात में ,तबाही का तूफान बिपोरजॉय, Biporjoy Cyclone,चक्रवात तूफान बिपरजॉय ने बरपाया कहर,