logo

IMF News Hindi: एक बार फिर बढ़ सकते हैं कच्चे तेल और गैस के दाम, वित्त मंत्री ने दिया ये बड़ा बयान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की बैठक वाशिंगटन डी.सी. में 10 से 16 अक्‍टूबर को चलने वाली है। IMF की MD क्रिस्टलीना जियोर्जिया भारत की जमकर तारीफ कर चुकी है।
 
IMF News Hindi: एक बार फिर बढ़ सकते हैं कच्चे तेल और गैस के दाम, वित्त मंत्री ने दिया ये बड़ा बयान
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Nirmala Sitharaman: उन्होंने कहा है कि अंधेरे में भारत एक रोशनी की किरण के रूप में उभरा है। इसी बीच केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्‍लोबल मार्केट को लेकर भी बयान दे दिया है।

 

उन्‍होंने कहा है कि अनिश्चित भू-राजनीतिक संकट की वजह से तनावपूर्ण स्थिती बनती है तो सर्दियों में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की डिमांड पर भी असर पड़ सकता है। इसके अलावा उन्‍होंने तेल और गैस के दामों को लेकर भी चिंता जताई। 

 

 

800 मिलियन से ज्‍यादा लोगों को मिला मुफ्त अनाज

 

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने देश के बड़े नेटवर्क के माध्यम से पिछले 25 महीनों में 800 मिलियन से ज्‍यादा कमजोर परिवारों को फ्री राशन उपलब्ध कराया है।

आज भारत डिजिटल पेमेंट के मामले में दुनिया में अग्रणी है और हमारी लेनदेन की लागत दुनिया में सबसे कम है।

ठण्‍ड में कच्चे तेल और गैस संकट

IMF की मीटिंग में उन्‍होंने भू-राजनीतिक संकट पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, यूरोप में तनावपूर्ण और अनिश्चित भू-राजनीतिक संकट की वजह से सर्दियों में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में दिक्‍कत आ सकती है। डेवलपिंग कंट्रीज में महंगाई का नियंत्रण में ना होना चिंता का विषय है। 

अभी भी सुधार की गुंजाइश 

वित्‍त मंत्री ने कहा, पहली तिमाही में 13.5 फीसदी वृद्धि दर को छूने से भारत महामारी से पहले के स्तर को 3।8 प्रतिशत पार कर लेगा। आपको बता दें कि भारत में अप्रैल 2022 से पूरी तरह से लॉकडाउन हटा दिया गया था।

वित्तमंत्री ने बताया, पहली तिमाही में उपभोक्ता खर्च में 26 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना है। वित्तमंत्री ने कहा कि बड़े व्यापारों, होटल, रेस्तरां में अभी भी सुधार की गुंजाइश है। 

भारत मानक स्थापित कर रहा


निर्मला सीतारमण इससे पहले जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय में कह चुकी है कि भारत अब वैश्विक मानक स्थापित कर रहा है और दुनिया भर के देश इस उपलब्धि को पहचानते हैं। कई देश हैं जो मानते हैं कि उपलब्धि का ये पैमाना पूरी तरीके से निर्विवाद प्रमाण है। 

Imf annual meetings 2022, indian economy, india finance minister, finance minister nirmala sitharaman, nirmala sitharaman, nirmala sitharaman news, nirmala sitharaman news in hindi, nirmala sitharaman news today, nirmala sitharaman news latest, nirmala sitharaman imf, imf meeting, imf meeting 2022, india economy, india economy 2022, World News in Hindi, World News in Hindi, World Hindi News, imf, modi government, direct benefit transfer, digitization, banking, economy of india, National News In Hindi, India News In Hindi, ,Hindi News, News in Hindi, आईएमएफ, मोदी सरकार, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, डिजिटलाइजेशन, बैंकिंग, भारत की अर्थव्यवस्था"