Covid Case: कोरोना संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी
Covid update: पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोविड संक्रमण के 3000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।
इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 13 हजार से अधिक हो गई है।
गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 3016 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं।
इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 13 ,509 हो गयी है और संक्रमण दर 2.73 प्रतिशत दर्ज की गई है।
मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1396 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उभर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.78 प्रतिशत है।
Cet Correction Link : सीईटी अभ्यार्थियों के लिए जरूरी खबर, अब इन लोगों को करवाना होगा सत्यापन
इसी अवधि में 1,10,522 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 15,784 कोविड टीके लगाए गए हैं।
इसके साथ ही देश में 220.65 करोड से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।