BRTS बसों की जोधपूर में आज से हुई शुरुआत, महिलाओं को मिलेगी किराए में 30% की छुट, जानिए कौन-से होंगे रुट
Haryana Update: जोधपुर शहर ढाई साल बाद सस्ती व आरामदायक सफर के लिए लो-फ्लोर बसें सड़कों पर उतारने की तैयारी कर रहा है। इन बसों का संचालन नगर निगम उत्तरी करेगा व जोधपुर बस सर्विस लिमिटेड कंपनी का गठन करने का भी यही कारण है। 2016 में बसों के संचालन का 5 वर्ष के लिए दोबारा अनुबंध किया गया। परंतु 2020 में कोरोना वायरस के कारण इसका संचालन बंद हो गया। मार्च 2020 से अक्टूबर 2020 तक कोरोना वायरस के कारण बसें बंद थीं। इसके पश्चात इसका अनुबंध 2021 में खत्म हो गया और तब से बसें बंद कर दी गईं।
इन 4 रूटों पर दौडेंगी बसें
बीआरटीएस बसों के संचालन के लिए चार रूट निर्धारित किए गए। ट्रेन बनाड़ से लेकर कालीबेरी, मंडोर से सालावास, बनाड़ से चौपासनी, आरटीओ कार्यालय से फिल्टर हाउस तक चलेगी।
इन बसों को निगम मुख्यालय के बाहर से हरी झंडी दिखाई जाएगी। दूसरे चरण में नई बसें चलाने का प्रयतन्न किया जाएगा।
पहले दौर में 39 में से 20 बसों का संचालन किया जाएगा। जिला प्रशासन व नगर निगम ने अपने स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जोधपुर बस सर्विसेज लिमिटेड (जेबीएसएल) ने साल 2013 में शहर के छह रूटों पर 39 लग्जरी लो फ्लोर बसों के संचालन की शुरूआत की थी ।
किफायती दरों पर हुआ संचालन
शहर के बाहरी इलाके में रहने वाले लोगों को इन बसों से लाभ होगा। उन्हें आने-जाने में ज्यादा परेशानी हो रहा है। शहर के लोग लंबे समय से सस्ती परिवहन सेवाओं की शुरुआत करने की माँग कर रहे है।
इन बसों में खास तौर पर छात्रों, महिलाओं व पत्रकारों के लिए किराए में छूट होगी। साथ ही दिव्यांगता कार्ड जारी होने के पश्चात वे इन बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगे।
70 बसें और होंगी शामिल
नगर निगम उत्तरी की महापौर कुंती देवड़ा परिहार द्वारा बताया गया कि इन बसों के संचालन के लिए पिछले दो सालों से कोशिश कर रहें थे। राजस्थान सरकार ने 39 बसों के अतिरिक्त 70 नई बसों का भी ऐलान किया है।
नई बसें लगने पर शहर का एक बडा भाग इन बसों के माध्यम से नए रूट से जुड़ जाएगा।