logo

BJP नेता ने शेयर किया VIDEO, खालिस्तानी नेता ने भगत सिंह को बताया ‘देशद्रोही’

लंदन में एक खालिस्तानी नेता ने शहीद भगत सिंह को देशद्रोही बताया है. बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया है.

 
amritpal singh
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सोशल मीडिया शहीद भगत सिंह को लेकर एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक खालिस्तानी नेता और समर्थक कथित तौर पर स्वतंत्रता सेनानी भगर सिंह को ‘देशद्रोही’ कहता हुआ नजर आ रहा है.

बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इस अपने ट्विटर अकाउंट पर खालिस्तानी समर्थक का वीडियो भी शेयर किया है.

यह भी पढ़ें   ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्ती के लिए जून में होंगी CET की परीक्षा, जल्द दी जाएगी सूचना

बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा है कि एक खालिस्तानी नेता भगत सिंह को ‘देशद्रोही’ कह रहा है. बग्गा के अनुसार भगत सिंह को देशद्रोही बताने वाला खालसा दल का नेता है. वीडियो लंदन का बताया जा रहा है. जहां 23 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम के दौरान खालसा दल का नेता गुरणचरण सिंह को भगत सिंह के खिलाफ अपशब्दों को इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहा है.

इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने भी खालिस्तानी नेता का वीडियो शेयर किया है. राधारमण दास ने वीडियो को शॉकिंग बताया है और कहा कि खालिस्तानी नेता ने शहीद भगत सिंह को देशद्रोही कहने के साथ-साथ ब्राह्मणों का तलवे चाटने वाला बता रहा है. बता दें कि पंजाब का खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में लंदन में प्रदर्शन किया गया था.

यह भी पढ़ें   CET 2022: कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, यहां से कर पाएंगे डाउनलोड

लंदन में स्थित भारतीय दूतावास के सामने रविवार को सैकड़ों की संख्या मे जुटे खालिस्तानी समर्थकों ने नारेबाजी की. दूतावास पर हमले का भी प्रयास किया गया. इसके बाद भारत ने बिटिश सरकार के सामने आपत्ति जाहिर की. जिसके दो दिन बाद मंगलवार को दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई गई.

अमृतपाल सिंह अभी भी फरार

पंजाब पुलिस पिछले एक हफ्ते से अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है. हालांकि, पुलिस को अमृतपाल सिंह के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस की ओर से अब तक सौ से अधिक खालिस्तानी समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है. अमृतपाल सिंह के कई करीबी भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं.