logo

Apple CEO टिम कुक-माधुरी दीक्षित ने जिस रेस्टोरेंट में खाया वड़ा पाव, मुकेश अंबानी भी हैं उसी स्वाद के दीवाने

Apple Store In India: कभी सिंगल मदर के द्वारा शुरू की गई स्वाति स्नैक्स कंपनी आज एशिया के टॉप 50 रेस्टोरेंट की लिस्ट में शामिल है. आपको बता दें कि इस रेस्टोरेंट का अंबानी परिवार से पुराना नाता है.

 
tim cook veda pav, swati snacks menu, swati snacks, mumbai favourit resturant, mukesh ambani food, mukesh ambani favourit food, apple store in india, apple ceo with madhuri dixit, मुकेश अंबानी, टिम कुक, Tim Cook, food, Mumbai
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mukesh Ambani Favourit Food: हाल ही में देश में एप्पल स्टोर की ओपनिंग सेरेमनी में एप्पल के सीईओ (CEO of Apple) टिम कुक भारत आए हुए थे. इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ एक रेस्टोरेंट में वड़ा पाव खाया. इसके बाद यह रेस्टोरेंट फिर से सुर्खियों में आ गया. यहां जिस रेस्टोरेंट का जिक्र किया जा रहा है, वो स्वाति स्नैक्स के नाम से फेमस है. इसे 60 साल पहले एक सिंगल मदर द्वारा बनाया गया था जिनका नाम मीनाक्षी झावेरी था. साल 1963 में बने इस रेस्टोरेंट का रिश्ता बड़ी-बड़ी नामी हस्तियों से है.

कस्टमर्स की लिस्ट में कई बड़े नाम

आपको बता दें कि स्वाति स्नेक्स से ही अंबानी की तीन पीढ़ियां खाना खा रही हैं और अंबानी परिवार यहां के स्वाद का दीवाना है. इस रेस्टोरेंट के कस्टमर्स की लिस्ट में अंबानी से लेकर तबला वादक जाकिर हुसैन और मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन भी शामिल हैं. स्वाति स्नैक्स के स्वाद का बोलबाला क्रिकेटर से लेकर बॉलीवुड और टीवी स्टार्स तक है. आपको बता दें कि जब यह रेस्टोरेंट शुरू किया गया था, तब यहां सेव पुरी, भेल पुरी, रगड़ा पेटिस और पानी पुरी ये चार स्नैक्स ही मिलते थे.

 यह भी पढ़ें: Share Price: इंफोसिस का धमाकेदार रिजल्ट, चौथी तिमाही में हुआ मुनाफा

कैसे हुई इसकी शुरुआत?

स्वाति रेस्टोरेंट की शुरुआत मीनाक्षी झावेरी ने तब की थी, जब उनके पति का देहांत हो गया था. घर का खर्च चलाने के लिए इस रेस्टोरेंट को शुरू किया गया था हालांकि तब मीनाक्षी के परिवार वालों ने इसका बहुत विरोध किया. साल 1979 में मीनाक्षी झावेरी का निधन हो गया. इसके बाद रेस्टोरेंट की जिम्मेदारी खुद उनकी बेटी और बेटे ने संभाली. बेटी आशा और बेटे आनंद ने मां के कारोबार को आगे बढ़ाया. आशा झावेरी ने रेस्टोरेंट की डिश में कई अन्य चीजें भी शामिल की. नीता अंबानी ने एक बार अपने इटरव्यू में कहा कि पति मुकेश अंबानी को यहां की भेल और दही बटाटा पुरी बहुत अच्छी लगती है.