logo

BRITAIN: एलियन्स होने का दावा 6000 लोगो का

ब्रिटेन के एक शहर में एलियन्स को 6000 लोगो ने देखा। कई लोग काम पर ना जाने के लिए भी एलियन्स का बहाना मारने लगे।

 
एलियन्स होने का दावा 6000 लोगो का
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यहां के हजारों लोगों ने एलियंस और यूएफओ को लेकर दावे किए हैं. सरकार ने अभी तक कोई जांच नहीं की है. वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो दफ्तर नहीं पहुंचे और कहा कि उन्हें एलियन्स ने किडनैप कर लिया था. कई लोगों ने ये भी दावा किया कि उन पर एक्सपेरिमेंट किए गए. 

दूसरी दुनिया के तथाकथित लोग यानी एलियंस और यूएफओ को लेकर दशकों से तमाम तरह के दावे किए जाते रहे हैं. कुछ महीने पहले अमेरिका के रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने इस पर बकायदा रिपोर्ट तक पेश की. लेकिन इसको लेकर अब भी पूरी तरह कुछ नहीं कहा जा सकता. ध्यान देने वाली बात ये भी है कि अमेरिकी सरकार ने यूएफओ की मौजूदगी को नकारा तक नहीं है.


इस बीच एक शहर के लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने यूएफओ को करीब से देखा है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मामले में जांच की जाए. यहां 6000 लोगों ने यूएफओ को देखने का दावा किया है. ये शहर ब्रिटेन में है. 

बुचानन ने कहा कि दुनिया भर के तथाकथित यूएफओ विशेषज्ञ शहर में जांच के लिए आ चुके हैं, लेकिन कोई भी आसमान में बड़ी संख्या में दिखने वाली तिकोने आकार की वस्तुओं के बारे में नहीं बता पाया, इसकी शुरुआत 1992 में तब हुई थी, जब एक शख्स ने सड़क पर कुछ उड़ते हुए देखा था.


कंपनियों का कहना है कि अधिक से अधिक लोग काम से बचने के लिए ये दावे करते थे कि उन्होंने एलियंस को देखा है. लोग कई दिनों और एक साल से अधिक वक्त तक गायब रहते थे और कहते थे कि एलियंस ने उन्हें अगवा कर लिया थे. 


कई लोगों ने ये भी दावा किया कि उन पर एक्सपेरिमेंट किए गए हैं, जबकि कुछ का कहना है कि उन्हें दूसरे ग्रह पर ले जाया गया. कुछ लोगों ने कहा कि वो ऑफिस इसलिए नहीं आ पाए, क्योंकि वो हरे रंग के छोटे कद के आदमियों (यानी एलियंस) की तलाश करना चाहते थे.


एक कंपनी के प्रमुथ एलन प्राइस ने कहा, 'जिन कंपनियों ने कर्मचारियों को लेकर कहा कि वह बीमार थे क्योंकि 'एलियंस ने उनका अपहरण कर लिया था' या उन्होंने 'एक भूत देखा' था, तो उन्होंने निश्चित रूप से हरे रंग (एलियंस) को देखा है. हो सकता है कि ऑफिस के बाहर केवल तश्तरी (यूएफओ) न उड़ रही हों, वहां वाकई में एलियंस हों.'