Breaking News: 6.1 तीव्रता का भूकंप, कुछ देर तक महसूस होते रहे झटके
भूकंप शाम 7 बजकर 38 मिनट पर 76 किमी की गहराई में आया. 6 से ऊपर तीव्रता का भूकंप खतरनाक होता है. 6.0 से 6.9 तीव्रता के भूकंप में इमारतों की नींव हिल जाती है. ऊपरी हिस्सों को नुकसान भी हो सकता है. जर्जर इमारतें या कमजोर मकान गिर सकते हैं. एक दिन पहले ही देश के उत्तरी हिस्से में चक्रवात गेब्रियल से बाढ़ और विनाश के बाद राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की
न्यूजीलैंड सरकार ने को देश के उत्तरी हिस्से में चक्रवात गेब्रियल से बाढ़ और विनाश के बाद राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की. स्थानीय मीडिया ने बताया कि देश के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड के पास रात में भूस्खलन में फंसने के बाद एक दमकलकर्मी लापता हो गया जबकि दूसरे को गंभीर रूप से घायल एक अन्य को बचा लिया गया. ऑकलैंड में दो हफ्ते पहले एक भीषण तूफान आया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी.
देश में रातभर हुई भारी बारिश के कारण कई जगह लोगों को घर छोड़ना पड़ा और 60,000 से अधिक घरों में बाढ़ का पानी घुस गया, सड़के बंद हो गईं तथा बिजली की कटौती की गई. मैकअनल्टी ने राजधानी वेलिंगटन में संवाददाताओं से कहा कि यह न्यूजीलैंड के लोगों के जीवन के लिए एक वास्तविक खतरे के साथ एक प्राकृतिक आपदा है.