logo

स्कूटर खरीदने पहुंच गया शख्स, पैसे गिनते-गिनते कर्मचारियों की सांस फूल गई

वो कहते हैं न हार तब होती है जब मान ली जाती है, जीत होती है जब ठान ली जाती है. बस इसीलिए उसने ठान लिया था कि उसको स्कूटर लेना है. हर दिन रुपये जुटाता गया और आखिरकार वो दिन आ ही गया जब उसका सपना उसके सामने था.

 
v
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखकर लोगों की आंखें नम हो गई थी. एक शख्स सेकंड हैंड साइकिल खरीदकर लाता है. उसकी बेटी जब उसको देखती है खुशी से फूली नहीं समाती. इस वीडियो ने दिखा दिया कि खुशियां दौलत की मोहताज नहीं होती.

आज असम से एक कुछ ऐसा देखने को मिला. यहां पर जिंदगी भर पाई-पाई जोड़कर एक आदमी स्कूटर खरीदने गया. वो एक बोरी में सिक्के भरकर गया था. उसने एक-एक सिक्का जोड़कर स्कूटर खरीदने का सपना साकार किया.

रास्ते पर चलती महंगी-महंगी गाडियों को देखकर आपका भी जी करता होगा काश ये कार मेरे पास होती. मगर जिसके पास साइकिल नहीं होती उसके लिए दुनिया की सबसे महंगी चीज वही होती है. 

Maruti Suzuki: 40kmpl का माइलेज देंगी मारुति की दो नई कारें, कीमत 8 लाख से भी कम

असम के डारंग जिले में रहने वाले मोहम्मद सैदुल हक का सपना था स्कूटर लेने का. वो कई वर्षों से एक-एक सिक्का जुटाते रहे. इसके बाद जब उनको लगा कि इतने में एक स्कूटर आ जाएगा तो वो एक बाइक एजेंसी पर पहुंचे. जब कर्मचारियों ने देखा कि एक बोरी टांगकर एक आदमी आया तो किसी को भी ये नहीं था कि इसमे पैसा होगा.

उसने जाकर स्कूटर पसंद किया. एजेंसी के लोगों ने उसको स्कूटर की खूबियां बताई. उसने एक पसंद कर लिया. अब बारी आई कि आपको कैश लेना है या फाइनेंस कराया जाए. उसने तुरंत अपनी बोरी की तरफ निगाहें करीं और बोला कि कैश ही लूंगा. कर्मचारी हैरान थे. क्योंकि ज्यादातर लोग EMI पर ही लेते हैं. उन्होंने उसके कागज पूरे कराए.

Chanakya Niti के अनुसार आर्थिक तंगी आने से पहले दिखते है ये संकेत

इसके बाद नंबर आया कि भाई पैसा दे दो. उसने वो बोरी लाकर रख दी. ये देखकर पूरे एजेंसी वाले चौंक गए. उसने अलग-अलग डिब्बों में पैसे भर रखे थे. जैसे एक के सिक्के अलग, दो के सिक्के अलग, पांच और दस के सिक्के अलग.

हालांकि एजेंसी वाले की भी सब तारीफ कर रहे हैं. उन्होंने उसके साथ कोई बदसलूकी नहीं की. न ही कोई गलत व्यवहार किया.

कर्मचारियों ने उसके सभी सिक्के निकाले और गिनने लगे. वीडियो में दिख रहा है कि कई कर्मचारी अलग-अलग सिक्कों को गिन रहे हैं. वो भी अपने पैसे के पास बैठा हुआ है. ये वीडियो देखकर कई लोगों की आंखें नम भी हो रही हैं. कैसे इन शख्स ने पाई-पाई जोड़कर अपना सपना पूरा किया.