logo

भारतवंशी मंत्री ने चलाया कैंपेन ब्रेकअप हो गया! मायूस ना हों मदद करेगी न्यूजीलैंड सरकार

कैम्पेन को न्यूजीलैंड सरकार में भारतीय मूल की एक महिला मंत्री प्रियंका राधाकृष्णन ने लॉन्च किया है. बड़ी बात ये है कि इस अभियान के लिए सरकार बजट भी दे रही है. ताकि युवाओं का जीवन खराब होने से बचाया जा सके.

 
c
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया तो अब मायूस होने की जरुरत नहीं है. ऐसे युवाओं के साथ अब न्यूजीलैंड की सरकार खड़ी है. दरअसल आजकल युवाओं का प्यार में दिल टूट जाना लगभग आम बात है, लेकिन कई मामलों में इसके गंभीर परिणाम भी देखने को मिलते हैं. ऐसे में न्यूजीलैंड की सरकार एक कैंपेन चला रही है, जिसमें 16 से 24 साल तक की उम्र के बच्चों को ब्रेकअप की वजह से डिप्रेशन में जाने से रोकने का प्रयास किया जाएगा.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस कैम्पेन को न्यूजीलैंड सरकार में भारतीय मूल की एक महिला मंत्री प्रियंका राधाकृष्णन ने लॉन्च किया है. बड़ी बात ये है कि इस अभियान के लिए सरकार बजट भी दे रही है. ताकि युवाओं का जीवन खराब होने से बचाया जा सके.

Chanakya Niti: अगर आप नही चाहते अपने रिश्ते में दरार तो भूल कर भी ना करे ये काम

न्यूजीलैंड की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस अभियान का मकसद उन युवाओं की मदद करना है जिनका रिश्ता अपने साथी (लव रिलेशनशिप) के साथ आगे बढ़ नहीं पाया औऱ किसी कारणवश एक दूसरे से अलग हो गए. ऐसे में अक्सर ऐसा होता है कि कोई एक या दोनों अक्सर डिप्रेशन में चले जाते हैं. कई बार तो ब्रेकअप के बाद हिंसा की घटनाएं भी सामने आती हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: पुरुषों की किन चीजों को देख महिलाए नहीं कर पाती खुद पर काबू?

दुनिया में पहली बार इस तरह का अभियान

वहीं इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए युवाओं के लिए दुनिया में पहली बार है कि कोई सरकार इस तरह का अभियान चला रही है और फंड भी दे रही है. एक ब्रिटिश अखबार की रिपोर्ट के अनुसार इस अभियान को लव बैटर का नाम दिया गया है. इसमें जो लड़के या लड़कियां ब्रेकअप के बाद मायूस हैं, वो मैसेज, कॉल या ईमेल के जरिए इससे जुड़ सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने इसके लिए इसके लिए लगभग 53 करोड़ रुपए का बजट रखा है.