logo

SBI FD Scheme : SBI बैंक की शानदार योजना! ₹1 लाख की FD पर मिलेगा तगड़ा ब्याज

SBI FD Scheme : अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित और बिना किसी जोखिम के बढ़ाना चाहते हैं तो SBI की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह एक ऐसी स्कीम है जिसमें आप एक बार पैसे जमा करते हैं और एक तय समय के बाद आपको गारंटीड पैसे (रिटर्न) मिलते हैं। आइए इसे सरल भाषा में समझते हैं...
 
SBI FD Scheme

SBI FD Scheme (Haryana Update) : अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित और बिना किसी जोखिम के बढ़ाना चाहते हैं तो SBI की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह एक ऐसी स्कीम है जिसमें आप एक बार पैसे जमा करते हैं और एक तय समय के बाद आपको गारंटीड पैसे (रिटर्न) मिलते हैं।

SBI FD क्या है?
SBI की FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट एक ऐसी स्कीम है जिसमें आपका पैसा बैंक में सुरक्षित रहता है और आपको हर साल इस पर एक तय ब्याज मिलता है। जब आपकी FD की समय सीमा पूरी हो जाती है तो आपको अपना पैसा और ब्याज दोनों मिलते हैं।

1 साल की SBI FD पर ब्याज और रिटर्न
अगर आप SBI में 1 साल के लिए ₹1,00,000 की FD करते हैं तो मौजूदा ब्याज दर 6.80% है। इसका मतलब है कि एक साल बाद आपको ₹6,800 का ब्याज मिलेगा। इस ब्याज को मूल राशि में जोड़ने पर कुल राशि ₹1,06,800 होगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह ब्याज दर 7.30% है, जिसके चलते उन्हें ₹7,300 का ब्याज मिलेगा और उनकी कुल राशि ₹1,07,300 हो जाएगी।

2 साल की SBI FD पर ब्याज और रिटर्न-
अगर आप 2 साल के लिए FD करते हैं तो आम नागरिकों को 7.00% ब्याज मिलता है। इस हिसाब से ₹1,00,000 की FD पर 2 साल बाद आपको ₹14,980 का चक्रवृद्धि ब्याज मिलेगा और आपकी कुल राशि ₹1,14,980 हो जाएगी। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% ब्याज मिलेगा, जिसके चलते उनकी कुल राशि ₹1,15,562 हो जाएगी।

3 साल की SBI FD पर ब्याज और रिटर्न-
आम नागरिकों के लिए 3 साल की FD पर ब्याज दर 6.50% है। ₹1,00,000 की FD पर 3 साल बाद आपको करीब ₹21,000 का ब्याज मिलेगा और कुल रकम ₹1,21,000 होगी। वरिष्ठ नागरिकों को 7.00% की दर से ब्याज मिलेगा, जिससे उनकी कुल रकम ₹1,22,504 हो सकती है।

5 साल की SBI FD पर ब्याज और रिटर्न-
5 साल की FD पर सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.50% है। अगर आप ₹1,00,000 की FD करते हैं, तो सामान्य नागरिक को 5 साल बाद ₹38,150 का ब्याज मिलेगा और कुल रकम ₹1,38,150 होगी। वरिष्ठ नागरिकों को इस पर ₹40,255 का ब्याज मिलेगा, जिससे उनकी कुल रकम ₹1,40,255 हो जाएगी।

SBI FD समय से पहले निकासी?
अगर आपको जरूरत है तो आप समय से पहले FD तुड़वा भी सकते हैं. लेकिन बैंक ऐसा करने पर थोड़ा जुर्माना लगाता है. इसलिए बेहतर है कि जब बहुत जरूरी हो तभी पैसे निकालें.

SBI FD में टैक्स की जानकारी-
अगर आपकी FD पर सालाना ब्याज ₹40,000 से ज्यादा है तो बैंक इस पर टैक्स (TDS) काट सकता है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह सीमा ₹50,000 है.

SBI FD कैसे लें?
SBI में FD करवाना बहुत आसान है. आप बैंक जाकर भी कर सकते हैं या फिर SBI YONO ऐप का इस्तेमाल करके ऑनलाइन भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी.

SBI FD क्यों है खास?
SBI की FD स्कीम इसलिए खास है क्योंकि यह आपके पैसे बढ़ाने का सुरक्षित तरीका है. इसमें आपको हर स्थिति में तय ब्याज मिलता है, चाहे बाजार में कितना भी उतार-चढ़ाव क्यों न हो. यह उन लोगों के लिए अच्छा है जो बिना किसी जोखिम के पैसे जमा करना चाहते हैं. एसबीआई की एफडी स्कीम को समझने और इसका सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए आप बैंक की वेबसाइट पर जा सकते हैं या नजदीकी ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करना आसान है और यह हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद हो सकता है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now