Budget 2025 मे क्या हुआ सस्ता, किसके बढ़े दाम? आइए जाने एकसाथ

Budget 2025, Haryana Update : बजट 2025 में सरकार ने कई वस्तुओं पर शुल्क हटा दिया है, जिससे उनकी कीमतों में गिरावट आने की उम्मीद है। आज की घोषणा के अनुसार, जानिए किन चीजों के दाम घटे हैं और किनके बढ़े हैं।
मोबाइल सस्ते हुए - फोन की बैटरी बनाने में इस्तेमाल होने वाले 28 उत्पादों को छूट प्राप्त पूंजीगत वस्तुओं की सूची में डाल दिया गया है, जिससे मोबाइल की कीमतों में कमी आएगी।
36 दवाएं सस्ती - कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 36 दवाओं पर मूल सीमा शुल्क हटा दिया गया है, जिससे उनका इलाज सस्ता हो जाएगा।
इलेक्ट्रिक कार पर राहत - लिथियम आयन बैटरी, जिंक, एलईडी और 12 अन्य जरूरी खनिजों पर सीमा शुल्क समाप्त कर दिया गया है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते हो सकते हैं।
चमड़े के उत्पाद सस्ते - सरकार ने चमड़े के उत्पादों पर आयात शुल्क हटा दिया है, जिससे चमड़े के जूते, बैग और अन्य वस्तुओं के दाम कम हो जाएंगे।
जहाज निर्माण को बढ़ावा - बड़े जल जहाजों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल पर दी जा रही कर छूट को अगले 10 वर्षों के लिए जारी रखा गया है, जिससे शिपिंग उद्योग को मजबूती मिलेगी।
कपड़े सस्ते होंगे - कपड़ा उद्योग को राहत देने के लिए कुछ कच्चे माल पर टैक्स कम किया गया है, जिससे कपड़ों की कीमतों में कमी आने की संभावना है।
कंप्यूटर मॉनीटर महंगे - टेलीविजन में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर मॉनीटर और इंटरेक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 20% कर दी गई है, जिससे कंप्यूटर की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।
टीवी की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है - डिस्प्ले पैनल पर कस्टम ड्यूटी बढ़ने से टीवी की उत्पादन लागत बढ़ जाएगी, जिससे बाजार में इनकी कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।