logo

केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट Age में इतना बदलाव निश्चित!

Central Employee Retirement Age :केंद्रीय कर्मचारियों के जीवन में रिटायरमेंट का पल खुशियों से भरा होता है. इसके बाद कर्मचारी को ग्रेच्युटी और पेंशन का लाभ मिलता है. रिटायर्ड कर्मचारी (Retirement age center govt) इसी पेंशन से अपना घर चलाते हैं.
 
Central Employee Retirement Age
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Central Employee Retirement Age (Haryana Update) : केंद्रीय कर्मचारियों के जीवन में रिटायरमेंट का पल खुशियों से भरा होता है. इसके बाद कर्मचारी को ग्रेच्युटी और पेंशन का लाभ मिलता है. रिटायर्ड कर्मचारी (Retirement age center govt) इसी पेंशन से अपना घर चलाते हैं. आम तौर पर रिटायरमेंट की उम्र 58 साल होती है, लेकिन विभागों और पदों के हिसाब से यह कम-ज्यादा होती रहती है. समय-समय पर रिटायरमेंट की उम्र (Retirement age latest update) बढ़ाने या घटाने को लेकर बहस होती रहती है. केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र को लेकर केंद्र सरकार ने जवाब दिया है. सांसद तेजवीर सिंह ने इस बारे में सवाल पूछा था. 

केंद्र सरकार ने इस सवाल का जवाब दिया है. केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट (Central govt employee Retirement age) के लिए केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम 2021 मौजूद हैं. साथ ही अखिल भारतीय सेवा नियम 1958 भी मौजूद हैं. केंद्र सरकार ने राज्यसभा में एक सवाल का लिखित जवाब दिया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारी के पास समय से पहले रिटायरमेंट (VRS) लेने का विकल्प है, जिसके लिए मापदंड निर्धारित हैं. केंद्रीय सिविल सेवा (सीसीएस) पेंशन नियम 2021 और अखिल भारतीय सेवा नियम 1958 के तहत कर्मचारी के पास समय से पहले रिटायरमेंट का विकल्प है।

केंद्र सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र में बदलाव पर दिया जवाब-
केंद्र सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि फिलहाल कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट की उम्र में बदलाव पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जल्दी और देर से रिटायरमेंट की कोई योजना नहीं है।

सरकार से पूछे गए दो सवाल-
सांसद तेजवीर सिंह ने केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट को लेकर राज्यसभा में दो अहम सवाल पूछे थे। पहले में पूछा गया था कि क्या सरकार जल्दी रिटायरमेंट की कोई योजना बना रही है? इसके जवाब में मंत्री ने ऐसे किसी विचार से इनकार किया। वहीं, दूसरा सवाल था कि क्या देर से रिटायर होने की इच्छा रखने वालों के लिए सरकार के पास कोई योजना है। इस पर भी केंद्रीय मंत्री ने न में जवाब दिया है।

रिटायरमेंट की उम्र में लचीलेपन का सवाल भी उठा। इस पर मंत्री जितेंद्र सिंह ने जवाब दिया कि इसे लेकर कोई व्यापक योजना नहीं है। जो कर्मचारी पहले से तय मापदंड पूरे करते हैं, वे जल्दी रिटायरमेंट यानी वीआरएस ले सकते हैं। यह कर्मचारियों पर निर्भर करता है। सरकार के जवाब से यह साफ हो गया है कि फिलहाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र (Retirement age latest update) में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। न तो इसमें बढ़ोतरी होने जा रही है और न ही इसमें कमी आने जा रही है। साथ ही रिटायरमेंट को लेकर लचीलेपन पर भी कोई विचार नहीं किया जा रहा है।

सरकारी कर्मचारी जल्दी रिटायरमेंट कैसे ले सकते हैं-
जल्दी रिटायरमेंट लेने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसमें अगर किसी कर्मचारी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो वह जल्दी रिटायरमेंट (employee Retirement age) ले सकता है। नया कारोबार, परिवार को समय देना आदि जैसे अन्य महत्वपूर्ण कारणों से भी जल्दी रिटायरमेंट लिया जाता है। जल्दी रिटायरमेंट लेकर व्यक्ति अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकता है, जैसे कहीं घूमना-फिरना, परिवार को समय देना, कुछ नया सीखना आदि।